Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

BTS के फैन्स के लिए बुरी खबर: कोविड 19 से संक्रमित पाए गए Jungkook, अमेरिका पहुंचने के बाद बिगड़ने लगी थी तबीयत

बीटीएस के जाने मानें सिंगर जंगकुक कोविड 19 से पॉजिटिव पाए गए, अमेरिका आने के बाद उन्हें सांस लेने में दिक्कत और गले में में परेशानी महसूस हुई। अभी जंगकुक सेल्फ क्वॉरेंटाइन हैं और उनकी हेल्थ स्टेबल है।

BTS के फैन्स के लिए बुरी खबर: कोविड 19 से संक्रमित पाए गए Jungkook, अमेरिका पहुंचने के बाद बिगड़ने लगी थी तबीयत

Written by Mukesh Sharma |Published : March 30, 2022 11:14 AM IST

के-पॉप बीटीएस (K pop BTS) के सात मेंबर में से एक और सबके चहेते जंगकुक कोविड 19 से पॉजिटिव (Jungkook Corona Positive) पाए गए हैं। सिंगर के कोरोना से पॉजिटिव होने की खबर उनके ग्रैमी 2022 (Grammys 2022) के परफॉर्मेंस से कुछ ही दिन पहले आई है। खबरों के अनुसार बिग हिट म्यूजिक ने जंगकुक की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी दी। बिग हिट म्यूजिक द्वारा जारी की गई स्टेटमेंट के अनुसार कोरिया में जंगकुक का पीसीआर टेस्ट किया गया था, जिसमें वे कोविड 19 से संक्रमित नहीं पाए गए थे। लेकिन यूएस आने के बाद उन्हें लक्षण महसूस होने लगे और उसके बाद उनका टेस्ट किया गया तो वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जंगकुक के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर का पता चलते ही उनके फैन्स की चिंता बढ़ गई है कि क्या वे अपने पसंदीदा सिंगर का परफॉर्मेंस ग्रैमी 2022 में देख पाएंगे कि नहीं। खबरों की मानें तो बिग हिट म्यूजिक कोरोने के प्रति पूरी सावधानियां बरत रहा था, लेकिन पिछले कुछ हफ्तों से साउथ कोरिया में कोरोना के मामलों में अचानक से काफी वृद्धि देखी गई है। जंगकुक ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके अपनी हेल्थ के बारे में बताया और अपने फैन्स को भरोसा दिलाया कि वे ठीक हैं।

पहले हुई थी सांस लेने में दिक्कत

बिग हिट म्यूजिक के अनुसार कोरिया में ही सिंगर जंगकुक का टेस्ट किया गया था और वे नेगेटिव पाए गए थे, जिसके बाद वे रविवार को अमेरिका के लिए रवाना हुए। लास वेगास पहुंचने के बाद सिंगर को थोड़ा सांस लेने में दिक्कत (Difficulties in breathing) हुई और गले में दर्द (Sore throat) होने लगा। कोविड 19 पॉजिटिव कंफर्म होने के बाद सिंगर ने खुद को क्वॉरेंटाइन (Jungkook self quarantine) कर लिया। इसके बाद भी उन्होंने दो बार टेस्ट कराया और दोनों बार ही वे कोरोना से पॉजिटिव पाए गए। इसके चलते सोमवार को सिंगर ने कंफर्म किया कि वे कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।

अभी कैसे हैं जंगकुक

जंगकुक ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए अपने फैन्स को आश्वस्त किया कि उनकी तबीयत ठीक है। वीडियो के जरिए उन्होंने अपने फैन्स को यह भी बताया कि वे कमरे में इधर-उधर घूम रहे हैं, ताकि उनका वजन न बढ़े। साथ ही रिपोर्ट्स से मिली जानकारी से पता चला कि जंगकुक अपनी सेहत का ख्याल रख रहे हैं और उनका ट्रीटमेंट भी चल रहा है। खबरों की मानें तो सिंगर को कोरोना के थोड़े-बहुत लक्षण ही महसूस हो रहे हैं और उनका स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

इससे पहले जे-होप हुए थे कोरोना पॉजिटिव

कुछ ही दिन पहले बीटीएस के जे-होप (J-Hope) भी कोरोना से संक्रमित पाए गए थे, जिसकी जानकारी भी बिग हिट म्यूजिक ने अपने बयान में दी थी। हालांकि, आज सुबह 6 बजे बिग हिट म्यूजिक द्वारा जारी की गई स्टेटमेंट में बताया कि जे-होप कोरोना वायरस संक्रमण से पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। बताते चलें कि जे-होप को कोविड रोधी वैक्सीन (Anti Covid Vaccine) की सभी खुराक लगने के बाद भी वे कोरोना से संक्रमित हो गए थे।