योग की मदद से खुद को रिलैक्स कर रहीं हैं ब्रिटनी स्पीयर्स,म्यूज़िक से ब्रेक लेकर कर रही हैं योग, कसरत और डांस

गायिका ने लिखा, "तो मुझे माउ में यह प्यारा योग स्टूडियो मिला, मैंने योग से शुरुआत करने की कोशिश की लेकिन पहले 20 मिनट मैंने डांस किया..मैंने इसका अंत स्ट्रेचिंग, स्प्लिट्स और योग के साथ किया।"

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : October 12, 2019 9:17 AM IST

गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स (Britney Spears ) ने म्यूजिक से ब्रेक ले लिया है और वह इन दिनों योग, वर्कआउट और डांस जैसी अपनी पसंदीदा चीजों में समय व्यतीत कर रही हैं। ब्रिटनी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने वर्कआउट सेशन की एक तस्वीर पोस्ट की।(Britney Spears yoga)

तस्वीर में वह माउ (हवाई में द्वीप) में छुट्टियां मनाने के दौरान एक योग स्टूडियो में बैठी देखी जा सकती हैं।

'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, बिकनी और सफेद रंग के थाई-हाई सॉक्स में मिरर सेल्फी के लिए पोज करते समय ब्रिटनी स्ट्रेचिंग करती नजर आ रही हैं। (Britney Spears practices yoga to relax)

गाने 'टॉक्सिक' की गायिका ने कैप्शन में लिखा, "तो मुझे माउ में यह प्यारा योग स्टूडियो मिला, मैंने योग से शुरुआत करने की कोशिश की लेकिन पहले 20 मिनट मैंने डांस किया..मैंने इसका अंत स्ट्रेचिंग, स्प्लिट्स और योग के साथ किया।"

उन्होंने लिखा, "साल में ज्यादातर मैंने हीट योगा किया। मुझे अब कार्डियो और डांस करना पसंद पसंद है। माउ की मेरी यात्रा शानदार रही।"

दो बच्चों की मां ब्रिटनी ने सितंबर के अंत में इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों से उन्हें नहीं भुला देने की गुजारिश की थी।

उन्होंने कहा कि वह आठ साल की उम्र से लगातार काम कर रही हैं और अपनी पसंदीदा चीजों पर फोकस करने के लिए जीवन में यह बदलाव ला रही हैं। गायिका ने कहा कि वह अपने प्रशंसकों को बहुत मिस करती हैं।

(INPUT: IANS)