Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

ब्रिटेन ने कहा, नया वायरस स्ट्रेन 'नियंत्रण से बाहर', सऊदी, कनाडा, यूरोपीय देशों ने 'म्यूटेंट' कोविड-19 के डर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रोकी

19 दिसंबर को, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने घोषणा की थी कि सामने आया नया कोरोनावायरस स्ट्रेन (Britain new virus strain) 70 प्रतिशत तक अधिक संक्रामक हो सकता है। उन्होंने संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लोगों से अधिक सतर्कता बरतने की अपील की है।

ब्रिटेन ने कहा, नया वायरस स्ट्रेन 'नियंत्रण से बाहर', सऊदी, कनाडा, यूरोपीय देशों ने 'म्यूटेंट' कोविड-19 के डर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रोकी
ब्रिटेन ने कहा, नया वायरस स्ट्रेन 'नियंत्रण से बाहर', सऊदी, यूरोपीय देशों ने 'म्यूटेंट' कोविड-19 के डर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रोकी।

Written by Anshumala |Updated : December 21, 2020 2:07 PM IST

Britain new virus strain: जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, वैश्विक स्तर पर कोरोनावायरस (Coronavirus) मामलों की कुल संख्या 7.67 करोड़ से अधिक हो गई है, जबकि संक्रमण से होने वाली मौतें 16.9 लाख से अधिक हो गई है। सीएसएसई के अनुसार, दस लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देश में ब्राजील, रूस, फ्रांस के बाद ब्रिटेन (2,046,161) भी शामिल है। ब्रिटेन में अब तक कोरोना (Coronavirus cases in Britain) से मरने वालों की संख्या 67,503 हो चुकी है। फिलहाल, ब्रिटेन में कोरोनावायरस (Coronavirus in Britain) ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। दरअसल, वहां एक नया कोरोनवायरस स्ट्रेन (New virus strain) सामने आया है, जो काफी तेजी से फैल सकता है।

ब्रिटिश स्वास्थ्य सचिव मैट हैनकॉक के अनुसार, नया म्यूटेंट 'नियंत्रण से बाहर' है। नए म्यूटेंट के 9 दिसंबर को खत्म होने वाले सप्ताह तक लंदन में 62 प्रतिशत, पूर्वी इंग्लैंड में 59 प्रतिशत और दक्षिण पूर्व में 43 प्रतिशत मामले देखे गए।

नया वायरस स्ट्रेन 70 प्रतिशत तक अधिक संक्रामक

19 दिसंबर को, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने घोषणा की थी कि सामने आया नया वायरस स्ट्रेन (Britain new virus strain) 70 प्रतिशत तक अधिक संक्रामक हो सकता है। उन्होंने संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लोगों से अधिक सतर्कता बरतने की अपील की है। सोमवार को वैज्ञानिकों ने इंग्लैंड के दक्षिण में एक "नए वेरिएंट" (New Covid strain in Britain) की पहचान की बात कही है, जो पहले से कहीं और अधिक संक्रामक होने के साथ ही तेजी से फैल सकता है। इससे काफी हद तक कोरोना केसेज में उछाल आ सकता है।

Also Read

More News

नया वैरिएंट 20 सितंबर को दक्षिण इंग्लैंड में पाया गया था

चेन्नई में ICMR एपिडेमियोलॉजी विभाग के रिटायर्ड संस्थापक-निदेशक डॉक्टर मोहन गुप्ते के अनुसार, नया वैरिएंट (Variant) 20 सितंबर को दक्षिण इंग्लैंड में पाया गया था। उसके बाद से ही देश में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ने लगे थे। यह नया वैरिएंट जीनोम में 17 तरह के बदलाव शो कर रहा है, जो एक बहुत बड़ा बदलाव है। इस परिवर्तन के कारण, इस वायरस की संक्रामकता (Britain new virus strain in hindi) भी बदल गई है और पहले वाले संस्करण (Variant) की तुलना में 70% अधिक संक्रामक है।

नए वायरस स्ट्रेन के कारण सऊदी ने रोकी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें

सऊदी अरब ने एक सप्ताह के लिए सभी अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को रोक दिया है, ऐसा ब्रिटेन में सामने आए कोरोनावायरस (Coronavirus) के अत्यधिक संक्रामक म्यूटेन्ट स्ट्रेन के डर के बीच किया गया है। गृह मंत्रालय के एक सूत्र ने इसकी पुष्टि की है। गल्फ न्यूज ने सूत्र के हवाले से कहा कि प्रतिबंध, जो रविवार को लागू हुआ, भूमि और समुद्री बंदरगाहों के माध्यम से सऊदी में यात्रियों के प्रवेश पर भी लागू होता है।

सूत्र ने एक बयान में कहा, "इन प्रक्रियाओं की समीक्षा महामारी से संबंधित घटनाक्रम और स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के आधार पर की जाएगी।" सूत्र ने कहा कि वर्तमान में सऊदी अरब में मौजूद विदेशी उड़ानों को छूट दी जाएगी और उन्हें देश से जाने की अनुमति होगी। सूत्र ने आगे कहा कि प्रतिबंध उन देशों पर लागू नहीं होता है जहां जहां म्यूटेटेड वायरस दिखाई नहीं दिया है। उन देशों से माल, वस्तु और आपूर्ति श्रृंखलाओं की आवाजाही जारी रहेगी।

सऊदी अरब का फैसला कई यूरोपीय राष्ट्रों के बाद आया, जिनमें इटली, बेल्जियम, फ्रांस और नीदरलैड्स ने म्यूटेंट स्ट्रेन की रिपोर्ट के बाद ब्रिटेन से उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया। ये म्यूटेंट वायरस (New Covid strain in Britain) लंदन और इंग्लैंड के दक्षिण-पूर्व में तेजी से फैल गया है।

यूरोपीय देशों ने ब्रिटेन की उड़ानों पर लगाई रोक

नोवल कोरोनावायरस के एक अत्यधिक संक्रामक 'म्यूटेंट' से बढ़े तनाव के बीच कई यूरोपीय देशों ने ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों पर प्रतिबंध लगाने शुरू कर दिए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इस फैसले ने उन लोगों में हलचल और भ्रम की स्थिति पैदा कर दी है, जो इंग्लिश चैनल के दोनों ओर परिवारों और दोस्तों के साथ आगामी क्रिसमस और नए साल की छुट्टियां बिताने की योजना बना रहे थे। लंदन के ईवनिंग स्टैंडर्ड अखबार ने रविवार को एक रिपोर्ट में कहा कि कोविड-19 के कारण लंदन और ब्रिटेन के कुछ हिस्सों में क्रिसमस पर नए टियर फोर प्रतिबंध लगाए गए हैं।

कनाडा ने ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों को रोका

कनाडा में ब्रिटेन से यात्री उड़ानों के प्रवेश को 72 घंटे के लिए रोक दिया गया है। यह जानकारी अधिकारियों द्वारा की गई घोषणा से मिली। गौरतलब है कि यह निर्णय ब्रिटेन में सामने आए कोविड-19 के नए संक्रामक म्यूटेंट से बढ़े तनाव के कारण लिया गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने कनाडाई स्वास्थ्य अधिकारियों के रविवार के बयान के हवाले से कहा कि, "ब्रिटेन में कुछ क्षेत्रों में एक भिन्न कोविड-19 वायरस के मामलों की अधिक संख्या को देखते हुए, ब्रिटेन से सभी वाणिज्यिक और निजी यात्री उड़ानों को कनाडा में प्रवेश करने से रोकने का निर्णय लिया गया है।"

Covid-19 Vaccine Update: अमेरिकी सीडीसी पैनल ने कोविड वैक्सीन के लिए की कर्मचारियों, बुजुर्गों की सिफारिश

सरकार ने Covid-19 FAQs में टीकाकरण से संबंधित दीं कई महत्वपूर्ण जानकारियां, जानें CoWIN ऐप डाउनलोड करने और वैक्सीनेशन रजिस्‍ट्रेशन की प्रक्रिया

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

इनपुट: (IANS Hindi)

About the Author

... Read More