
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 23, 2022 7:01 AM IST
Covid patient battled virus for 505 days:ब्रिटेन (Britain) में कोरोना वायरस संक्रमण का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां, एक व्यक्ति लगभग 505 दिनों से अधिक समय तक कोरोना वायरस से संक्रमित रहा। मिली जानकारी के अनुसार, इस कोविड पीड़ित व्यक्ति की प्रतिरक्षा प्रणाली इतनी कमजोर थी कि वह 505 दिनों तक कोविड-19 संक्रमण से प्रभावित रहा। शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है कि यह व्यक्ति इतनी लम्बी अवधि तक कोविड से संक्रमित क्यों रहा। शोधकर्ताओं के अनुसार यह मामला सबसे लम्बे समय तक किसी के कोविड संक्रमित रहने का मामला है। इससे पहले 335 दिनों तक कोविड से संक्रमित होने का मामला सामने आया था। ( Covid patient battled virus for 505 days in Hindi.)
Brit battled Covid for a record 505 days before dying in the longest known case of infection, scientists reveal https://t.co/oGjAZgoCgT
— Daily Mail U.K. (@DailyMailUK) April 22, 2022
किंग्स कॉलेज लंदन एंड गायज एंड सेंट थॉमस एनएचएस फाउंडेशन ट्रस्ट के शोधकर्ताओं ने मार्च 2020 और दिसंबर 2021 के बीच नौ इम्युनोकॉम्प्रोमाइज्ड (कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली) रोगियों का अध्ययन किया, जो कि कम से कम आठ सप्ताह तक वायरस से संक्रमित रहे। अध्ययन के दौरान देखा गया कि, संक्रमण औसतन 73 दिनों तक बना रहा, लेकिन दो रोगियों में एक वर्ष से अधिक समय तक लगातार संक्रमण बना रहा। अंग प्रत्यारोपण, एचआईवी, कैंसर या अन्य बीमारियों के लिए चिकित्सा उपचार के कारण रोगियों की प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो गई थी।
गायज एंड सेंट थॉमस एनएचएस फाउंडेशन ट्रस्ट में प्रथम लेखक एवं संक्रामक रोग विशेषज्ञ ल्यूक ब्लैगडन स्नेल ने कहा, "इससे यह बात साबित हो जाती है कि कि वेरिएंट्स ऑफ कंसर्न में पाए जाने वाले उत्परिवर्तन प्रतिरक्षात्मक रोगियों में उत्पन्न होते हैं और इसलिए इस विचार का समर्थन करते हैं कि वायरस के नए प्रकार प्रतिरक्षात्मक व्यक्तियों में विकसित हो सकते हैं।"
2022 की शुरुआत में किए गए अंतिम फॉलोअप में पाया गया कि संक्रमित चल रहे रोगी में एक वर्ष से अधिक (412 दिन) समय तक संक्रमण बना रहा। व्यक्ति का संक्रमण दूर करने की कोशिश करने के लिए मोनोक्लोनल एंटीबॉडी के साथ उसका इलाज किया गया है। यदि यह व्यक्ति अपने अगले फॉलोअप में भी कोविड पॉजिटिव बना रहता है, तो वे इस रिपोर्ट में वर्णित 505 दिनों के सबसे लंबे समय तक ज्ञात संक्रमण की अवधि को भी पार कर लेगा और फिर यह मरीज सबसे लंबे समय तक कोविड पॉजिटिव बने रहने का अनचाहा रिकॉर्ड भी बना लेगा।
(आईएएनएस)