Breathing exercise in Coronavirus: क्या 10 से 20 सेकंड सांस रोकने वाले सुरक्षित हैं कोविड-19 से, जानिए सच

कोरोनावायरस से लोगों की जान बचाने के लिए अब तक ना तो कोई दवा उपलब्ध है और ना ही कोई वैक्सीन। लेकिन, आए दिन सोशल मीडिया पर कई तरह के इलाज, घरेलू नुस्खे लोग बता रहे हैं। ऐसा ही एक नुस्खा ये बताया जा रहा है कि जो लोग अपनी सांस को 10-20 सेकंड तक रोक सकते हैं, वो कोरोना संक्रमित नहीं हैं। इस बात में कितनी सच्चाई है जानें...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : March 24, 2020 6:43 PM IST

Breathing exercise in Coronavirus:  कोरोनावायरस का प्रकोप पूरी दुनिया में लगातार बढ़ता ही जा रहा है। भारत में भी हर रोज इसके मामले में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में इसके मामले 15 हजार से भी ऊपर हो गए हैं। भारत में भी कोविड-19 (India covid-19) से 9 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोनावायरस का अब तक ना कोई वैक्सीन बन पाया है और ना ही इसका कोई इलाज है। आए दिन सोशल मीडिया पर कई तरह के इलाज, घरेलू नुस्खे लोग डालते हैं। लक्षणों को पहचानने के तरीका और उपाय बताए जा रहे हैं, लेकिन इनमें से अधिकतर गलत है और अफवाहे हैं।

कई वीडियो ये भी शेयर हो रहे हैं कि सांस रोक कर रखने से आप जान सकते हैं कि आपको कोरोनावायरस का संक्रमण है या नहीं। कुछ लोग ये दावा कर रहे हैं कि जो व्यक्ति अपनी सांस को दस से बीस सेकंड तक रोक सकता है, उसे कोरोनावायरस संक्रमित नहीं किया है।

Coronavirus Latest News India: पूर्वोत्तर भारत में कोविड-19 का पहला मामला मणिपुर में

यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड के एक ऑफिसर ने इन दावों को सिर्फ अफवाह ही बताया है। उनके अनुसार, आज लाखों लोग इस खतरनाक वायरस से पीड़ित हैं और इनमें से कई लोग अपनी सांस को दस सेकंड तक रोक सकते हैं। जो लोग इससे पीड़ित नहीं हैं खासकर बुजुर्ग, वो तो अपनी सांस दस सेकंड भी मुश्किल से रोक पाते हैं। दुनिया के कई अन्य एक्सपर्ट भी इसे गलत बताया है।

ऐसे में बेहतर होगा कि आप इस तरह के घरेलू उपचार, दवाओं का सेवन जो सोशल मीडिया पर इधर-उधर फॉर्वर्ड किए जा रहे हैं, उन्हें सच ना मानें। गौरतलब है कि कोरोनावायरस से भारत में 500 से भी अधिक लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसमें 10 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के पॉजिटिव मामले सबसे ज्यादा केरल और महाराष्ट्र में हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source