याददाश्त को वापस पाने के लिए नाक से सांस लेना हो सकता है कारगर-जाने फैक्ट्स

जो लोग नाक से सांस लेते हैं वो मुंह से सांस लेने वालों की तुलना में ज्यादा बुद्धिमान होते हैं।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : October 26, 2018 12:15 AM IST

नाक से सांस लेने वाले लोगों का दिमाग ज्यादा तेज होता है। जी हां, हाल ही में हुए एक शोध की माने तो जो लोग नाक से सांस लेते हैं वो मुंह से सांस लेने वालों की तुलना में ज्यादा बुद्धिमान होते हैं।

शोधकर्ताओं ने दो तरह के लोगों के ग्रुप का अध्ययन किया जिसमें एक ग्रुप नाक से सांस लेता था वहीं दूसरा ग्रुप मुंह से ज्यादातर सांस लेता था। जो लोग नाक से सांस लेने वाले थे उनके मुंह पर टेप भी लगाया गया था, जिससे वो मुंह से सांस न ले सकें।

ये भी पढ़ेंः 8 वो तरीके जो दिमाग व याददाश्त को रखते हैं मजबूत। 

शोधकर्ताओं ने यह भी पाया कि जो लोग मुंह से सांस लेते हैं उनमें गंध की पहचान करने की क्षमता ज्यादा होती है वहीं जो लोग नाक से सांस लेते हैं उनका दिमाग ज्यादा तेज होता है।

ये भी पढ़ेंः 5 बातें, जो बताती हैं आप दिलो-दिमाग से हैं कमजोर।

शोधकर्ताओं ने माना की नाक से सांस लेने की प्रक्रिया के माध्यम से संवेदना और दिमाग के बीच के नेटवर्क को फिर से जोड़ा जा सकता है। यह दिमाग के इलाज में एक विशेष तरह के शोध के लिए भी उपयोगी हो सकता है।

ये भी पढ़ेंः मजबूत शरीर वाले होते हैं दिमाग से भी तेज।

यह शोध जर्नल ऑफ न्यूरोसाइंस में प्रकाशित किया जा चुका है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source