hamburger icon
A
Read in English

ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस मंथ: 5 फल और सब्ज़ियां जो ब्रेस्ट कैंसर से बचाव में कर सकती हैं मदद

विभिन्न स्टडीज़ में इन सब्ज़ियों-फलों में ऐसे तत्वों की मौजूदगी की बात की गयी है जो ब्रेस्ट कैंसर के प्रभाव को कम कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 19, 2018 10:16 AM IST

ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर की ही तरह पाया जाने वाला कैंसर का आम प्रकार है और कैंसर की वजह से महिलाओं की मृत्यु दर का एक बड़ा कारण भी है। ग्लोबाकैन द्वारा 2017 में सार्वजनिक किए गए आंकड़ों की माने तो ब्रेस्ट कैंसर के मरीज़ों में भारत की महिलाओं की संख्या बहुत ज़्यादा है। ब्रेस्ट कैंसर से बचाव के लिए इसके प्रति जागरूक रहना ज़रूरी है। महिलाओं को नियमित तौर पर मैमोग्राफी और पैप स्मियर जैसे टेस्ट कराने चाहिए ताकि समय रहते ब्रेस्ट कैंसर के लक्षणों का पता लगाया जा सके। इसके अलावा आप अपने भोजन में कुछ फल और सब्ज़ियां शामिल कर सकती हैं। विभिन्न स्टडीज़ में इन सब्ज़ियों-फलों में ऐसे तत्वों की मौजूदगी की बात की गयी है जो ब्रेस्ट कैंसर के प्रभाव को कम करने का काम कर सकते हैं। डायबिटीज़ के लिए डायट टिप्स जो एक्सपर्ट्स दोहराते हैं बार-बार।

  1. ब्लूबेरी: ब्लूबेरी में पॉलीफेनोल होते हैं, जो कि कैंसर के विरोधी गुण हैं। यह आवश्यक विटामिनों और खनिजों से भी भरपूर होती हैं। इनमें एंटीऑक्सिडेंट्स और फाइटोकेमिकल्स होते हैं जो कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकने के लिए एक-दूसरे की सहायता करते हैं।
  2. पालक: हरी सब्ज़ियों में एंटीऑक्सिडेंट और फाइबर अधिक होते हैं, जिससे उन्हें कैंसर से लड़ने वाले सबसे बेहतरीन उपकरण मिलते हैं। इसमें एक एंटीऑक्सिडेंट है जिसे ल्यूटिन कहा जाता है। ल्यूटिन ब्रेस्ट, मुंह और पेट के कैंसर से हमारी सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसमें कुछ कैरोटीनॉड्स शामिल होते हैं जो रैडिकल्स के खिलाफ प्रभावी होते हैं।
  3. टमाटर: टमाटर में एंटी ऑक्सीडेंट की अच्छी मात्रा होती है जो कैंसर के खिलाफ एक प्रभावी हथियार साबित होते हैं। टमाटर के लाल रंग में लाइकोपीन होता है जो कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करता है। साबित हो चुका है कि लाइकोपीन कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है। क्या किडनी स्टोन होने पर टमाटर खाने से परहेज करना चाहिए?
  4. अनार: फाइटोकेमिकल्स एस्ट्रोजेन के विकास को रोकते हैं और कैंसर के ट्यूमर के विकास को रोकने के लिए जाना जाता है। इसमें यूरोलिथिन-बी के नैचुरल कम्पाउंड शामिल होते हैं जो ब्रेस्ट कैंसर सेल के प्रसार को रोकते हैं।
  5. मशरूम: विटामिन बी3 और बी2 का एक अच्छा स्रोत है मशरूम, जो ब्रेस्ट कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद करता है। वे भी एंटी-इंफ्लेमेटरी और इम्यूनिटी बढ़ानेवाले गुणों से भरपूर होते हैं। मशरूम में ऐसे कम्पाउंड भी होते हैं जो एस्ट्रोजेन स्तर को बढ़ने से रोकते हैं, इस प्रकार स्तन कैंसर के विकास को रोकते हैं। 6 हेल्दी फायदे मशरूम खाने से मिलते हैं आपको।