क्या सोया प्रॉडक्ट्स से बढ़ रहा है ब्रेस्ट कैंसर का खतरा ?

हाल ही में हुए एक शोध की माने तो हाई प्रोटीन के लिए उपयोग में लाए जाने वाले सोया प्रोडक्ट्स ब्रेस्ट कैंसर के कारक के रूप में काम करता है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : October 15, 2018 5:27 PM IST

ब्रेस्ट कैंसर के मामले दिनों-दिन बढ़ने के कारण कई तरह को शोध और जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। कैंसर कोई भी वो जानलेवा होता ही है। महिलाओं को ज्यादा होने वाले ब्रेस्ट कैंसर में ब्रेस्ट की कोशिकाएं बहुत तेजी से बढ़ने लगती हैं और ट्यूमर का रूप ले लेती हैं जो बाद में ब्रेस्ट कैंसर बन जाती हैं। हाल ही में हुए एक शोध की माने तो हाई प्रोटीन के लिए उपयोग में लाए जाने वाले सोया प्रोडक्ट्स ब्रेस्ट कैंसर के कारक के रूप में काम करता है।

ये भी पढ़ेंः दिखें ये 5 लक्षण तो हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर के संकेत।

न्यूयॉर्क मेमोरियल स्लॉल केटरिंग कैंसर सेंटर के शोधकर्ताओं ने अपने शोध में पाया कि उन महिलाओं को कैंसर का खतरा ज्यादा होता है जो सोया प्रोडक्ट्स का सेवन ज्यादा करती हैं। शोधकर्ताओं की मानें तो सोया प्रोडक्ट्स के अधिक सेवन से ब्रेस्ट कैंसर की कोशिकाओं में बहुत तेजी से फैलाव देखा गया है। हलाकि पूर्व में हुए शोधों में यह बात कही गयी थी सोया प्रोडक्ट्स के सेवन से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम होता है।

ये भी पढ़ेंः मोटापा की वजह से महिलाओं को हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर।

एक पूर्व के शोध की माने तो सोया में ट्रिप्सिन नामक तत्व पाया जाता है जो कैंसर व पैनक्रियाज कैंसर का कारण बनता है। यह शोध जानवरों के पर किया गया था। एक्सपर्ट्स की मानें तो फारमेंटेड सोया का सेवन ज्यादा ठीक होता है, क्योंकि बिना फारमेंटेड सोया में बहुत तरह के टॉक्सिन्स पाये जाते हैं।

ये भी पढ़ेंः ब्रेस्ट कैंसर से बुजुर्ग महिलाएं भी सुरक्षित नहीं।

सोया पर हुए इस शोध में सोया सप्लीमेंट लेने से पहले और 30 दिन लेने के बाद के ट्यूमर के उतकों की तुलना की गयी। तुलना में पाया गया कि जिन महिलाओं को सोया सप्लीमेंट दिया गया उनके कैंसर सेल्स में वृद्धि देखी गयी। शोधकर्ताओं के अनुसार सोयाबीन में जीनोस्टोजीन्स नामक रासायनिक कंपाउंड पाया जाता है जो कैंसर के इलाज में प्रयोग किये जाने वाले एंटीएस्ट्रोजन कंपाउंड के प्रभाक को कम कर देता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source