दिग्गज़ अभिनेता शशि कपूर नहीं रहे, लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन!

बॉलीवुड का मुस्कुराता चेहरा खो गया।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : December 4, 2017 7:00 PM IST

बॉलीवुड के सबसे हैंडसम और लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक शशि कपूर अब नहीं रहे। सोमवार शाम शशि कपूर ने मुंबई में आखिरी सांस लीं। वे लंबे समय से बीमार थे। उनकी उम्र 79 साल थी।

शशि कपूर का असली नाम बलबीर राज कपूर था। उन्होंने जब-जब फूल खिले, दीवार, सिलसिला, सत्यम शिवम सुंदरम्, शान और कभी-कभी जैसी फ़िल्मों में यादगार भूमिकाएं निभायीं।

बॉलीवुड की पहली फैमिली कपूर खानदान से ताल्लुक रखनेवाले शशि कपूर पृथ्वीराज कपूर के सबसे छोटे बेटे हैं। शशि कपूर राज कपूर और शम्मी कपूर के सबसे छोटे भाई थे। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने भाई राज कपूर की फिल्म 'आवारा' और 'आग' में राज के बचपन के किरदार निभाए थे। साल 2011 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया था। तो वहीं साल 2015 में उन्हें दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

शशि कपूर मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थे। शशि कपूर को साल 2014 से सीने में तकलीफ थी, जिसके चलते उनकी बायपास सर्जरी भी की गयी थी। उनके निधन की खबर के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें याद करते हुए शोक संदेश लिखे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस दिग्गज अभिनेता को ऐसे याद किया-

गौरतलब है कि 1984 में शशि की पत्नी जेनिफर कैंडल की कैंसर से मृत्यु हो गयी थी। शशि कपूर ने अपनी बिगड़ती तबीयत के कारण फिल्मों से दूरी बना ली। शशि के तीन बच्चे करण कपूर, कुनाल कपूर और संजना कपूर हैं।

thehealthsite.com की तरफ से शशि कपूर को श्रद्धांजलि।

चित्रस्रोत:Twitter/rjanmol.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source