
Also Read
Arun bali news: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की मौत के बाद अब बॉलीवुड से एक और दुखद खबर सामने आ रही है। हिन्दी फिल्मों के जाने-माने एक्टर अरुण बाली का 79 साल की उम्र में निधन हो गया है। खबर है कि उन्हें आज (7 अक्टूबर) सुबह 4:30 बजे के आसपास अपनी अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि दिग्गज एक्टर अरुण बाली काफी दिन से बीमार चल रहे थे और उन्हें मायस्थीनिया ग्रेविस नाम की एक ऑटोइम्यून बीमारी थी। केदारनाथ खलनायक और थ्री ईडियट्स जैसी बड़ी फिल्मों में काम कर चुके एक्टर अरुण बाली पिछले कुछ महीनों से बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती थे। (actor arun bali death)
Veteran actor Arun Bali passes away at the age of 79 years in Mumbai
— ANI (@ANI) October 7, 2022
arun bali dead
जैसा कि आपको ऊपर बताया है कि यह एक ऑटोइम्यून डिजीज है, जिसका मतलब उन बीमारियों से है जब शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली में किसी प्रकार की गड़बड़ हो जाती है। ऐसे में प्रतिरक्षा प्रणाली शरीर को ही नुकसान पहुंचाने लग जाती है। मायस्थीनिया ग्रेविस में तंत्रिकाओं और मांसपेशियों के बीच का संपर्क प्रभावित हो जाता है और इस कारण से मांसपेशियों में अनियंत्रित गतिविधियां होने लगती है और कमजोरी आ जाती है। यह एक स्व-प्रतिरक्षित रोग (Autoimmune disease) है, जिसके सटीक कारण का अभी तक पता नहीं लग पाया है।
मायस्थीनिया ग्रेविस के लक्षण रोग की गंभीरता और बीमारी से शरीर का कौन सा भाग ज्यादा प्रभावित हुआ है, आदि के आधार पर ज्यादा होते हैं। हालांकि, इससे कुछ अन्य लक्षण भी देखे जा सकते हैं जैसे -
मायस्थीनिया ग्रेविस को इलाज की मदद से पूरी तरह से ठीक नहीं किया जा सकता है, हालांकि, इसके लिए उपलब्ध ट्रीटमेंट की मदद से लक्षणों को नियंत्रित किया जा सकता है। मायस्थीनिया के लिए उपलब्ध इलाज की मदद से इस रोग से हो रही जटिलताओं को कम किया जा सकता है, जिससे इस से ग्रस्त व्यक्ति का जीवन थोड़ा आसान हो जाता है।