
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : June 5, 2022 3:27 PM IST
फिल्म भूल-भुलैया (bhool bhulaiyaa 2) के अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik aaryan) कोरोना से पॉजिटिव हो चुके हैं और उन्होंने खुद सोशल मीडिया हैंडल पर इस बात की जानकारी दी है। बता दें एक्टर कार्तिक आर्यन दूसरी बार कोरोना से पॉजिटिव हुए हैं। वहीं कार्तिक आर्यन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) के भी कोरोना से पॉजिटिव होने की खबरें आई हैं। बता दें कि आदित्य रॉय कपूर अपने फिल्म ओम: द बेटल विदिन (Om The Battle Within) के लॉन्च की तैयारियों में बिजी चल रहे हैं और इसी बीच उनके कोविड 19 से संक्रमित होने की खबरें आई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार एक्टर आदित्य रॉय कपूर के कोविड 19 संक्रमित होने के कारण फिल्म के लॉन्च कार्यक्रमों को रिशेड्यूल करना पड़ा है।
कार्तिक आर्यन को उनके फनी अंदाज के लिए जाना जाता है और उन्होंने अपने कोविड 19 पॉजिटिव होने की खबर भी मजाकिए अंदाज में ही दी। उन्होंने अपनी एक इंस्टाग्राम की पोस्ट पर लिखा कि “सब कुछ इतना पॉजिटिव चल रहा था, कोविड से भी नहीं रहा गया”। इस पोस्ट पर उनके फैन्स खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
View this post on Instagram
अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के कोरोना से संक्रमित होने की खबरें तो आ रही हैं, लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया या अन्य किसी भी तरीके से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। खबरों के अनुसार उनके कोरोना से संक्रमित होने के बाद ही उनकी फिल्म ओम द बेटल विदिन के लॉन्च होने के कार्यक्रम को रिशैड्यूल कर दिया गया है।
हालांकि, उन्होंने खुद से तो स्वास्थ्य के बारे में नहीं बताया है, लेकिन उनकी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में दिख रहा है कि वे आजकल घर पर ही टाइम स्पेंड कर रहे हैं। वे घर पर ही कॉफी पीते और बुक पढ़ते हुए नजर आए। साथ ही कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें कोरोना के हल्के लक्षण भी महसूस हो रहे हैं।