Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Bollywood Dharmendra deol passed away died after long treatment : बॉलीवुड में वीरू के नाम से मशहूर एक्टर धर्मेंद्र देओल का निधन की खबरें आ रही हैं। सोश मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया हैंडल पर धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, "लोकप्रिय फिल्म अभिनेता श्री धर्मेंद्र जी का निधन अत्यंत दुःखद एवं कला व फिल्म जगत की अपूरणीय क्षति है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति तथा शोकाकुल परिजनों एवं उनके प्रशंसकों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!"
लोकप्रिय फिल्म अभिनेता श्री धर्मेंद्र जी का निधन अत्यंत दुःखद एवं कला व फिल्म जगत की अपूरणीय क्षति है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति तथा शोकाकुल परिजनों एवं उनके प्रशंसकों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ… — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 11, 2025
योगी आदित्यनाथ के साथ शरद पवार ने धर्मेंंद्र की एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ या चित्रपटातून बॉलिवूडमध्ये पदार्पण करणारे ज्येष्ठ अभिनेते धर्मेंद्र देओल (धरम पाजी) यांची मृत्यूशी झुंज अखेर अपयशी ठरली आहे. आपल्या चित्रपटांमधून सर्वसामान्य माणसाची उठावदार भूमिका साकारून त्यांनी प्रेक्षकांची मनं जिंकली आणि सिनेजगतात आपली स्वतंत्र ओळख… pic.twitter.com/PBtZXW9W8r
— Sharad Pawar (@PawarSpeaks) November 11, 2025
मुख्तार अब्बास नकवी ने धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, "बेहतरीन इन्साफ,शानदार कलाकार ,पूर्व सांसद धर्मेंद्र जी का निधन फिल्म ,कला क्षेत्र का अपूरणीय नुक़सान, विनम्र श्रद्धांजली..ऊँ शान्ति।"
तमाम राजनेताओं द्वारा श्रद्धांजलि दिए जाने के बाद धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने बताया कि वो जिंंदा हैं और उनके निधन की खबरो का खंडन किया है। ईशा देओल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा, 'ऐसा लग रहा है कि मीडिया में कई तरह की अफवाहें फैल रही हैं। मेरे पापा की तबीयत स्थिर है और वे तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। हम सभी से अनुरोध है कि हमारे परिवार की निजता का सम्मान करें। पापा के जल्द स्वस्थ होने की दुआ करने वालों का दिल से धन्यवाद।' इससे पहले सनी देओल और हेमा मालिनी ने भी रिलीज जारी कर कहा था कि वो अभी स्थिर हैं और रिकवर कर रहे हैं।
View this post on Instagram
हेमा मालिनी ने ट्वीटर पर पोस्ट शेयर करते हुए धर्मेंद्र की मौत को लेकर गलत अफवाह फैलाने को लेकर नाराजगी जाहिर की है। हेमा मालिनी ने अपने पोस्ट में लिखा- "जो हो रहा है वो माफ करने लायक नहीं है। जिम्मेदार चैनल ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं जो इलाज का असर दिखा रहा है और ठीक हो रहा है? यह बहुत अपमानजनक और गैरजिम्मेदाराना है। कृपया परिवार और उनकी प्राइवेसी की जरूरत का पूरा सम्मान करें।"
सोमवार रात भी हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की मौत की अफवाहों पर पूर्ण विराम लगाया था। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा था, "मैं धरम जी के बारे में चिंता करने के लिए सभी का धन्यवाद करती हूं, जो अस्पताल में निगरानी में हैं। उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है और हम सब उनके साथ हैं।मैं आप सभी से उनके कल्याण और जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करने का अनुरोध करती हूं।"
What is happening is unforgivable! How can responsible channels spread false news about a person who is responding to treatment and is recovering? This is being extremely disrespectful and irresponsible. Please give due respect to the family and its need for privacy.
— Hema Malini (@dreamgirlhema) November 11, 2025
सोमवार देर रात बॉलीवुड के कई सितारे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में धर्मेंद्र का इलाज करवाने के लिए पहुंचें। सलमान खान, शाहरूख और अमीषा पटेल ने अस्पताल पहुंचकर धर्मेंद्र का हाल जाना। धर्मेंद्र से मिलने के बाद जब अमीषा पटेल अस्पताल से निकलीं तो वो रो रही थीं। अमीषा पटेल की आंखों में आंसू देखने के बाद फैंस घबरा गए और एक्टर की सलामती की दुआ करने लगे।
धर्मेंद्र ने हाल-ही में आंख की सर्जरी करवाई थी। उन्होंने अस्पताल से निकलते समय बताया था कि उनकी आंख में ड्राफ्ट हुआ था और वे पूरी तरह फिर से स्वस्थ होने की दिशा में हैं। आंखों के ऑपरेशन के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए धर्मेंद्र ने बताया था कि वो जल्द ही पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे। बीमारी से ठीक होने के लिए वो योग, व्यायाम और फिजियोथेरेपी शुरू कर चुके हैं।