Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Covid in Bollywood: कोविड इंफेक्टेड रणबीर कपूर हुए ठीक, धर्मेंद्र की भी रिपोर्ट रही नेगेटिव

णबीर के चाचा और दिग्गज़ बॉलीवुड अभिनेता रणधीर कपूर ने मीडिया से इस बारे में जानकारी दी कि, रणबीर अब ठीक हो गए हैं। रणधीर ने बताया कि वे रणबीर से मिलकर भी आए हैं। वहीं, धर्मेंद्र की कोविड रिपोर्ट में नेगेटिव रही और वे ठीक हैं। (Bollywood Celebs Covid)

Covid in Bollywood: कोविड इंफेक्टेड रणबीर कपूर हुए ठीक, धर्मेंद्र की भी रिपोर्ट रही नेगेटिव

Written by Sadhna Tiwari |Updated : March 26, 2021 10:29 PM IST

Bollywood Celebs Covid: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर कोरोना संक्रमण से ठीक हो गए हैं। ऱणबीर के चाचा और दिग्गज़ बॉलीवुड अभिनेता रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) ने मीडिया से इस बारे में जानकारी दी कि, 'रणबीर अब ठीक हो गए हैं'। रणधीर ने बताया कि वे रणबीर से मिलकर भी आए हैं। वहीं, कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor Sister) अपनी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahni) के साथ एक पूजा में शामिल हुए। जिसकी तस्वीरें, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

यह पूजा दिग्गज़ बॉलीवुड अभिनेता और रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर(Rishi Kapoor) की याद में रखी गयी थी। बता दें कि अप्रैल 2020 में ऋषि कपूर का निधन हो गया। उनके निधन के 11 महीने पूरे हो जाने के बाद कपूर परिवार ने इस पूजा का आयोजन किया। (Ranbir Kapoor recovered from Covid Infection)

Also Read

More News

धर्मेंद्र की कोविड रिपोर्ट आयी नेगेटिव

वहीं, हिंदी फिल्मों के लिविंग लेजेंड कहे जाने वाले अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) के घर में 3 लोगों को कोविड संक्रमण हो गया है। जिसके बाद धर्मेंद्र ने भी अपना कोविड टेस्ट कराया। मिली जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र की टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव (Dharmendra Covid Report) है और अब वे पूरी तरह ठीक हैं। धर्मेंद्र के घर में काम करने वाले 3 लोगों को कोरोना संक्रमित पाया गया। इन लोगों का धर्मेंद्र बहुत ख्याल रख रहे हैं। इन्हें आइसोलेट किया गया है और उनके इलाज का भी पूरा ध्यान देओल परिवार (Deol Family) रख रहा है।

संक्रमण के प्रसार पर जतायी चिंता

धर्मेंद्र ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि, भगवान की कृपा से मेरा कोविड टेस्ट नेगेटिव आया है। बातचीत में 83 वर्षीय अभिनेता ने देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ती रफ्तार (Covid Infection in India)  पर चिंता भी जतायी। उन्होंने सबसे अपील की कि वे अपना ध्यान रखें और एहतियात बरतें। ताकि, लोग खुद भी सुरक्षित रहें और अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी संक्रमण से बचा सकें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

बता दें कि, पिछले वर्ष धर्मेंद्र के बेटे और बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol)  को भी कोरोना संक्रमण हो गया था। वहीं,  हाल के दिनों में भी कई बॉलीवुड सितारों को कोरोना संक्रमण हुआ है। इनमें, अभिनेता मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee), आशीष विद्यार्थी (Ashish Vidyarthi) और सुपरमॉडल मिलिंद सोमण (Milind Soman) का भी नाम शामिल है।