
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 8, 2018 7:00 PM IST
8 मार्च का दिन इंटरनेशनल वूमेन्स डे या विश्व महिला दिवस के तौर पर मनाया जाता है। विश्व महिला दिवस के अवसर पर गुरुवार को अमिताभ बच्चन, अनुष्का शर्मा, वरुण धवन और माधुरी दीक्षित नैने ने जैसे बॉलीवुड स्टार्स ने महिलाओं के प्रति न केवल प्यार व्यक्त किया बल्कि महिलाओं का सम्मान करने और उन्हें सशक्त बनाने का आग्रह किया। बॉलीवुड हस्तियों ने अपने ट्वीटर पेज पर ट्विट कर अपनी ज़िंदगी से जुड़ी महिलाओं को याद किया और सभी महिलाओं को इंटरनेशनल वूमेन्स डे की बधाइय़ां दीं।
बिग बी अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीटर पेज पर पत्नी जया, बेटी श्वेता, नातिन नव्या नवेली और पोती अराध्या की प्यारी तस्वीरें लगाकर कुछ ऐसा संदेश लिखा: हमारी बेटियों को सशक्त बनाना! बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं का समर्थन करें। यह सुनिश्चित करें कि आपके समुदाय में सभी लड़कियों को लड़कों की तरह स्वास्थ्य सेवा मिले।
T 2736 - On International Women's Day , an ode to women and to the women Champions of Swachh Bharat : #SwachhShakti & @SwachhBharat
Video link: and this my Personal commendation :https://www.youtube.com/watch?list=PLY40YPA5GFlhA61BXSc2yjWVyS_Yzaoa7&v=M6VsqIFzrbI&feature=youtu.bepic.twitter.com/vFmRUS2Hdn — Amitabh Bachchan (@SrBachchan) March 8, 2018
तो वहीं माधुरी दीक्षित-नेने ने लिखा: बेटियों को सशक्त बनाने के लिए, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं का समर्थन करें, यह सुनिश्चित करें कि समाज में सभी लड़कियां लड़कों के समान स्वतंत्रता और गतिशीलता मिले।
Let’s empower our girls, support #BetiBachaoBetiPadhao ensure all girls in your community have the same freedom and mobility as boys. #IWD2018 — Madhuri Dixit-Nene (@MadhuriDixit) March 8, 2018
अनुष्का शर्मा : हर कदम अलग है, जब आप कुछ दृढ़ता से मानते हैं। भले ही यह तुरंत न दिखे, लेकिन परिणाम प्रभाव पैदा करते हैं। सभी महिलाएं अपने हक के लिए लड़ें, हार न माने! महिला दिवस की शुभकामनाएं।
Every step makes a difference when you believe in something strongly and do your bit. It might not show immediately but the results do create a ripple and an impact. To all the women fighting for what they believe in, don't give up !! Happy #WomensDay 💖✨🌸
— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) March 8, 2018
वरुण धवन : दुनिया कौन चलाता है- महिलाएं। हैप्पी इंटरनेशनल वुमेंस डे। मुझे आशा है कि हमें महिलाओं को सम्मान देने के लिए किसी एक दिन की आवश्यकता नहीं है क्योंकि हमें रोजाना ऐसा करने की आवश्यकता है।
WHO RUN THE WORLD - GIRLSSSS . Happy #InternationalWomensDay. I hope we realise we don’t need a day to remind us to respect women because we need to do it everyday. — Varun Dhawan (@Varun_dvn) March 8, 2018
मधुर भंडारकर : मैं हमेशा एक मां, बहन, पत्नी और बेटी के रूप में महिला की प्रतिबद्धता और समर्पण से अभिभूत हुआ हूं और मैंने अपनी फिल्मों के माध्यम से इसे दिखाने की की कोशिश की है और यह जारी रहेगा। हर महिला को म्सम्मान। महिला दिवस की शुभकामनाएं।
सुनील ग्रोवर : उनका सम्मान करें। वह एक महिला हैं। हैप्पी वुमेन्स डे भाई-लोग।
मल्लिका शेरावत : हमेशा अपने जीवन की अग्रणी बनें। महिला दिवस की बधाई। नारीवाद। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस।
सुनील शेट्टी : इन महिलाओं के बिना मेरी दुनिया क्या होगी! महिलाओं के बिना पूरी दुनिया का क्या होगा? जीवन, प्रेम, शक्ति और देखभाल के लिए महिला दिवस की बधाई।
दिशा पटानी : सभी प्यारी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं।
राम गोपाल वर्मा : मुझे लगता है कि केवल एक दिन महिलाओं के लिए होना अपमानजनक है क्योंकि ऐसा लगता है कि अन्य 364 दिन पुरुषों के हैं। हैप्पी वीमेंस डे।
I strongly believe that everyday is a Women’s day because no man deserves to have any day only for himself and maybe that’s why there’s no Men’s day #HappyWomensDay
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) March 8, 2018
स्रोत: IANS Hindi.
चित्रस्रोत: Facebook, Twitter.