वृश्चिकासन or Scorpion Pose: जानें इस आसन के फायदे, और देखें कैसे शिल्पा शेट्टी ने किया इसका अभ्यास !

इस आसान में योग करने वाले व्यक्ति को  बिच्छू के समान पोज़ में आना पड़ता है। इसे स्कॉर्पिन पोज़ भी कहा जाता है। बेली फैट को घटाने के लिहाज से वृश्चिकासन एक मददगार योगासन है। लेकिन इसका अभ्यास अकेले ना करें, किसी कुशल ट्रेनर की गाइडेंस में ही इस योगासन का अभ्यास करना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 17, 2019 3:20 PM IST

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा का योग के प्रति प्यार जगजाहिर है। हाल ही में शिल्पा ने वृश्चिकासन कर लोगों को नया फिटनेस गोल दिया है। अभिनेत्री ने सोमवार की सुबह इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह वृश्चिकासन करते हुए दिख रही हैं।

वीडियो के कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा है, "42 की अवस्था में एडवांस योग मुद्रा सीखते हुए, थोड़ी देर कर दी है, लेकिन कभी न करने से बेहतर देर से शुरू करना है। मैं हमेशा से वृश्चिकासन करना चाहती थी। मेरा मानना है कि कुछ भी नया सीखने के लिए कभी देर नहीं होती है। उम्र से भले ही त्वचा पर झुर्रिया आ जाएं (जिससे मुझे कोई परेशान नहीं है), लेकिन हार मान लेने से मेरी आत्मा पर झुर्रियां पड़ जाएंगी, जिसके साथ मैं नहीं रह सकती।"

फिटनेस आइकॉन हैं शिल्पा शेट्टी:

गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी नियमित योगाभ्यास करती हैं। वह देश के टॉप 30 फिटनेस लवर्स की लिस्ट में भी शामिल हैं , जिसमें प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ जैसे नाम शामिल हैं। शिल्पा अक्सर अपने योगासन अभ्यास की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on

जैसा कि नाम से ज़ाहिर होता है कि इस आसान में योग करने वाले व्यक्ति को  बिच्छू के समान पोज़ में आना पड़ता है। इसे स्कॉर्पिन पोज़ भी कहा जाता है। बेली फैट को घटाने के लिहाज से वृश्चिकासन एक मददगार योगासन है। लेकिन इसका अभ्यास अकेले ना करें, किसी कुशल ट्रेनर की गाइडेंस में ही इस योगासन का अभ्यास करना चाहिए।

ये हैं वृश्चिकासन के अभ्यास के फायदे:

  • योग एक्सपर्ट्स के अनुसार वृश्चिकासन के अभ्यास से चेहरे की रौनक बढ़ती है।
  • यह पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है। साथ ही वृश्चिकासन के अभ्यास से आपकी पाचन क्रिया सुधरती और भूख न लगने की समस्या ठीक होती है।
  • स्ट्रेस से राहत पाने के लिए भी इस आसन का अभ्यास मददगार साबित होता है।

वीडियो स्रोत: Instagram.