
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 30, 2019 10:18 AM IST
ब्रेस्टफीडिंग के विषय पर हॉलिवुड में सेलिब्रिटीज़ और पब्लिक फिगर्स काफी खुलकर बातें करते हैं। उस तरह अब भारत में भी बॉलीवुड से जुड़ी हस्तियां भी इस बारे में अब झिझक का माहौल खत्म करने की दिशा में काम कर रही हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री एमी जैक्शन ने अपने नवजात बच्चे को ब्रेस्टफीड करते हुए एक तस्वीर शेयर की है। गौरतलब है कि एमी ने हाल ही में 23 सितंबर को एक बच्चे को जन्म दिया है और उन्होंने अपने बेटे का नाम एंड्रियाज रखा है।
इससे पहले अभिनेत्री ब्रूना अब्दुल्ला ब्रेस्टफीडिंग के विषय पर बात करने मीडिया के सामने आयीं थीं, जिन्होंने बताया कि वह अपने बच्चे को खूब ब्रेस्टफीड करती हैं।
एंड्रियाज की एक तस्वीर एमी पहले ही साझा कर चुकी हैं और अभी उन्होंने अपने नवजात की एक और तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें वह उन्हें स्तनपान कराते नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
इस तस्वीर में एमी घुटने तक लंबे ब्लैक बूट्स और ऑफ व्हाइट ड्रेस पहनी हुई हैं और उनके बेटे का ड्रेस भी मां से बिल्कुल मैचिंग है।
तस्वीर के कैप्शन में एमी ने लिखा, “मेरा बेटा और मैं..मैं अब एक ममबोर में तब्दील होने वाली हूं। इसके लिए पहले से ही सॉरी..वह बहुत क्यूट है।”
एमी और उनका मंगेतर जॉर्ज पानायियोटौ हाल ही में माता-पिता बने और एमी ने अपने बेटे की पहली तस्वीर 24 सितंबर को साझा की।
ब्रेस्टफीडिंग को एक बहुत ही पर्सनल विषय मानते हुए लोग उम्मीद करते हैं कि मांएं अपने बच्चे को दूध पिलाते समय किसी के सामने ना पड़े। लेकिन चूंकि 6 महीने तक बच्चे के लिए मां का दूध पिलाना सबसे अहम बात मानी जाती है, साथ ही ब्रेस्टफीडिंग की डिमांड बच्चा कभी भी औऱ कहीं भी कर सकता है। इसीलिए अब महिलाओं ने मॉल, रेल्वे स्टेशन और ऑफिस जैसे सार्वजनिक स्थानों पर ब्रेस्टफीडिंग स्पॉट बनाने की मांग करने लगी हैं। कुछ देशों में इस व्यवस्था को काफी गंभीरता से लिया गया है और भारत में भी अब मॉल्स में ब्रेस्टफीडिंग रूम्स बनाने की पहल होने लगी है।