संजय दत्त लंग्स कैंसर के हुए शिकार, कोमल नाहटा ने ट्वीट कर दी जानकारी

फिल्म क्रिटिक कोमल नाहटा ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि संजय दत्त लंग कैंसर के शिकार हो गए हैं। बताया जा रहा है संजय दत्त स्टेज 4 लंग्स कैंसर के शिकार हो गए हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ समय के लिए फिल्मी दुनिया से ब्रेक लेने का ऐलान किया था।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : August 12, 2020 10:16 AM IST

Sanjay Dutt Lungs Cancer : बॉलीवुड दिग्गज अभिनेता संजय दत्त लंग कैंसर के शिकार हो गए हैं। हाल ही में संजय दत्त लीलावती अस्पताल से इलाज करा लौटे थे, जिसके बाद से ही उन्हें कैंसर होने की चर्चाएं हो रही हैं। इस बीच फिल्म क्रिटिक कोमल नाहटा ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि संजय दत्त लंग कैंसर के शिकार हो गए हैं। कोमल नाहटा ने एक न्यूज चैनल को बताया कि अभिनेता संजय दत्त के फेफड़ों में पानी भर गया था, जिसके बाद इलाज के दौरान फेफड़ों से पानी को निकाला गया है। जांच के बाद पता चला है कि संजय दत्त 4 स्टेज लंग कैंसर (Sanjay Dutt Lungs Cancer) से पीड़ित हैं।

संजय दत्त ने ब्रेक लेने का किया था ऐलान

हाल ही में इलाज करा कर लौटे संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर बयान जारी किया था कि वे स्वास्थ्य कारणों से फिल्मी दुनिया से कुछ समय के लिए ब्रेक ले रहे हैं। इस बयान में उन्होंने लोगों से अनुग्रह किया कि वे किसी तरह की अफवाहें ना (Sanjay Dutt Lungs Cancer) फैलाएं।

View this post on Instagram

🙏🏻

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay) on

संजय दत्त ने अपने बयान में लिखा, "हैलो दोस्तो, मैं मेडिकल ट्रीटमेंट के चलते अपने काम से कुछ समय का ब्रेक ले रहा हूं। मेरा परिवार और मेरे दोस्त मेरे साथ हैं। मैं अपने शुभचिंतकों से कहना चाहता हूं कि वो परेशान ना हो और कुछ भी फालतू का अंदाजा ना लगाएं। आपके प्यार और दुआओं से मैं जल्द लौटूंगा।"

कोरोना वैक्सीन का इंतजार हुआ खत्म, 1 जनवरी 2021 से मिलेगी आम नागरिकों को रूसी कोविड-19 वैक्सीन

इसके बाद से ही उनके फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त 10 अगस्त को मुंबई के लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज हुए थे। सांस लेने में तकलीफ के कारण 8 अगस्त को संजय दत्त को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 61 वर्षीय संजय दत्त का इस दौरान कोविड-19 एंटीजेन टेस्ट भी कराया गया था, जिसमें उनका रिपोर्ट नेगेटिव आया था।

नहीं रहे मशहूर शायर राहत इंदौरी, कोविड-19 पॉजिटिव के बाद हॉस्पिटल में दिल का दौरा पड़ने से निधन

लंग कैंसर (Lung Cancer) क्या है?

लंग कैंसर क्यों होता है इसे जानने से पहले यह समझना जरूरी है कि कैंसर क्या है ? शरीर में मौजूद सेल यानी कोशिकाओं की एक विशेषता होती है। एक उम्र के बाद वो खुद नष्ट हो जाती हैं, लेकिन कैंसर की बीमारी के बाद शरीर के उस अंग विशेष के सेल की वो विशेषता खत्म हो जाती है। वो कोशिकाएं मरती नहीं बल्कि दो से चार, चार से आठ के हिसाब से बढ़ती हैं। उनके स्वत: नष्ट होने की क्षमता खत्म हो जाती है। शरीर के जिस अंग की कोशिकाओं में ये दिक्कत आने लगती है, उसी अंग को कैंसर की उत्पत्ति की जगह माना जाता है

फेफड़ों के कैंसर के कारण 

  • पहला तंबाकू का सेवन या स्मोकिंग। सिगरेट पीने और तंबाकू के सेवन का सीधा संबंध फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों से होता है। इससे लंग कैंसर तक का ख़तरा होता है।
  • दूसरा कारण है हवा में मौजूद प्रदूषण। इन दिनों चाहे कारखानों से फैल रहा प्रदूषण हो या फिर डीजल गाड़ियों से निकलने वाला धुंआ, सबसे बेंजीन गैस निकलती है। यही गैस हवा को प्रदूषित करती है जिससे फेफड़ों के कैंसर का ख़तरा होता है।
  • तीसरा कारण है जेनेटिक यानी अनुवांशिक। शरीर में मौजूद जीन में बदलाव की वजह से भी इस तरह का कैंसर होता है।

लंग कैंसर (Lung Cancer) के प्रकार

डॉक्टरों के मुताबिक लंग कैंसर दो प्रकार के होते हैं

  1. स्मॉल सेल कैंसर
  2. नॉन स्मॉल सेल कैंसर

फेफड़े के कैंसर के लक्षण 

  • अगर तीन हफ्तों तक आपको खांसी है जो ठीक नहीं हो रही।
  • बलगम में खून आ रहा हो।
  • सीढ़ियां चढ़ने उतरने में सांस फूलने लगती है।
  • सीने में दर्द की शिकायत रहती हो।
  • सब कुछ ठीक होने के बाद भी वज़न लगातार घट रहा है।
  • तो आपको लंग कैंसर के इलाज के लिए डॉक्टर से सम्पर्क करना चाहिए। ये लंग कैंसर के शुरूआती लक्षण हो सकते हैं।
  • लेकिन अगर लंग कैंसर शरीर के दूसरे हिस्से जैसे दिमाग तक फैल चुका है, तो इसकी वजह से शरीर के किसी अंग को लकवा मार सकता है। अगर कैंसर किडनी तक फैल जाए तो हो सकता है कि जॉन्डिस यानी पीलिया की बीमारी हो जाए।

माइग्रेन के रोगी संभलकर करें कॉफी और चॉकलेट्स का सेवन, वरना बढ़ सकती है परेशानी

कोरोनाकाल में आपके घर में होना चाहिए ये 4 गैजेट्स, तभी परिवार और आप रह सकेंगे सेफ

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source