कैंसर को हराकर ऋषि कपूर पहुंचे घर, बताया कैंसर की वजह से नहीं लगती थी भूख

वह तकरीबन एक साल से न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रहे थे।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 10, 2019 9:52 AM IST

सीनियर बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर पिछले एक साल से कैंसर से लड़ रहे हैं। वह तकरीबन एक साल से न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रहे थे। ऋषि कपूर अब इलाज के बाद अपने घर मुंबई लौट आए हैं।

66 वर्षीय अभिनेता ने खुद एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

सालभर पहले 29 सितंबर, 2018 को ऋषि कपूर ने एक ट्वीट कर जानकारी दी थी कि वो 'किसी मेडिकल ट्रीटमेंट' के लिए अमेरिका जा रहे हैं। बाद में जानकारी मिली कि ऋषि कपूर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और उसी का इलाज कराने के लिए उन्हें न्यूयॉर्क के स्लोआन केटरिंग अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है।

ऋषि कपूर ने कैंसर के इलाज के दौरान कई बार ट्वीट कर अपने बारे में कुछ बातें बतायीं। कपूर ने बताया कि कैंसर का पता लगने के बाद पहल 4 महीनों में उनका वजन काफी ज़्यादा घट गया था। उनके वजन में 26 किलो की गिरावट आ गयी । इसके अलावा कपूर ने यह भी कहा कि उन्हें खाने-पीने का मन नहीं होता और उन्हें भूख भी नहीं लगती।

गौरतलब है कि अब सेलिब्रिटीज़अपनी बीमारियों के बारे में छुपाने की कोशिश नहीं करते। कपूर की ही तरह सोनाली बेंद्रे और इरफान खान जैसे कलाकारों नें खुद को कैंसर होने की बात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर स्वीकार की थी।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source