Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
अभिनेता आर. माधवन की कंधे की सफल सर्जरी हुई। माधवन ने सोमवार को ट्विटर पर साझा किया कि वह ट्रैक पर लौट रहे हैं। उन्होंने ट्वीट में कहा, "कंधे की सर्जरी हो चुकी है..फाइटर वापस से काम पर। अपना दाहिने हाथ में अभी कोई हरकत महसूस नहीं कर रहा हूं।"
Shoulder surgery done... fighter back on track... cannot feel my right arm ha ha ha...
— Ranganathan Madhavan (@ActorMadhavan) February 26, 2018
हालांकि उन्होंने अपनी कंधे की सर्ज़री का कारण नहीं बताया है।
हाल ही में माधवन वेब टीवी सीरीज 'ब्रीथ' में दिखाई दिए थे। यह सीरीज एक आम शख्स की जिंदगी के बारे में दर्शाती है जो असाधारण हालात का सामना करता है। बहुत जल्द यह लोकप्रिय अभिनेता 'चंदा मामा दूर के' में सुशांत सिंह राजपूत के साथ दिखाई देगा। माधवन को तनु वेड्स मनु सीरिज़ की फ़िल्मों के अलावा साला खडूस, गुरू और रहना है तेरे दिल में जैसी फ़िल्मों में उनकी एक्टिंग और गुडलुक्स के चलते लड़कियों के बीच काफी लोकप्रियता मिली है। गौरतलब है कि माधवन को लोग प्यार से मैडी भी कहते हैं। वहीं उनकी वेब सीरीज़ ब्रीद में भी उनके रोल को इन दिनों खूब सराहा जा रहा है।
स्रोत -IANS Hindi.
चित्रस्रोत- Twitter/@ActorMadhavan.