Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Milind Soman Diet: बॉलीवुड एक्टर और सुपरमॉडेल मिलिंद सोमन की हेल्दी लाइफस्टाइल और फिटनेस रूटीन ही उनकी खासियत है। अपनी हेल्दी इटिंग हैबिट्स और वर्कआउट वीडियोज़ के कारण अक्सरस सुर्खियों में रहते हैं। मिलिंद सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी एक्सरसाइज टिप्स वाली वीडियो और तस्वीरें पोस्ट करते हैं। ऐसी ही एक तस्वीर पोस्ट की है अभिनेता ने लेकिन इस बार उन्होंने अपनी डायट और फूड सिलेक्शन से जुड़ी बहुत ही महत्वपूर्ण बातें बतायी हैं। (Milind Soman Diet Tips in Hindi)
View this post on Instagram
मिलिंद सोमन ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर हाल ही में एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में मिलिंद के साथ उनकी पत्नी अंकिता कोंवर भी हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में मिलिंद ने लिखा है कि हेल्दी रहने के लिए फलों का सेवन महत्वपूर्ण है। अंकिता और मिलिंद इस तस्वीर में फल खाते दिखायी दे रहे हैं। जहां मिलिंद तरबूज़ खाते दिखे वहीं, अंकिता के हाथ में आम दिखायी दे रहा है। (Milind Soman Diet Tips)
56 वर्षीय अभिनेता ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि,‘ फल देवताओं का भोजन माना जाता है। हिप्पोक्रेट्स ने 2 हजार साल पहले कहा था कि खाना दवा की तरह असर करता है। जबकि, हमारे आयुर्वेद (Ayurveda) ने उनसे भी एक हजार साल पहले ही कह दिया था, कि भोजन ही सबसे बड़ी औषधि है और यह औषधि खानी ही चाहिए।’ मिलिंद ने आगे लिखा, ‘ स्मार्ट बनें और अपना भोजन बुद्धिमानी से चुनें। आपको क्या, कब और कितनी मात्रा में खाना चाहिए इस बात का ध्यान रखें। क्योंकि, इसी से दिमाग, शरीर और आत्मा को फायदा होता है। इसीलिए, स्वाद के लिए नहीं बल्कि, तन, मन और दिमाग के पोषण के लिए सही भोजन खाएं।’
गौरतलब है कि मिलिंद ने अनेक प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से लोगों को एक्टिव रहने और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया है। वहीं, मिलिंद को 'महर्षि आयुर्वेदा' (Maharshi Ayurveda) का ब्रांड एम्बेसडर भी चुना गया है।