Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Bollywood actor Dharmendra Passes Away At The Age Of 89 : बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र का 89 की उम्र में निधन हो गया है। धर्मेंद्र के निधन की खबर की पुष्टि न्यूज एजेंसी IANS ने की है। सोमवार (24 नवंबर) को धर्मेंद्र के घर के बाहर एम्बुलेंस नजर आई थी। एम्बुलेंस के साथ ही धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल को भी घर के बाहर स्पॉट किया गया था। तस्वीरों में ईशा देओल काफी परेशान नजर आ रही थीं। ईशा देओल के बाद बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और कई सितारों को धर्मेंद्र के घर बाहर स्पॉट किया गया था।
धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार विले पार्ले श्मशान घाट में हुआ। कई बॉलीवुड सेलेब्स यहां पहुंचे। संजय दत्त भी अंतिम संस्कार में पहुंचे। धर्मेंद्र के निधन के बाद फैंस और उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई है।
काजोल भी धर्मेंद्र के निधन से इमोशनल हो गईं। काजोल ने अपने बेट युग संग दिवंगत अभिनेता की तस्वीर शेयर कर इमोशनल नोट भी लिखा है। काजोल ने लिखा, "अच्छे इंसान का ओजी चला गया है और दुनिया उसके लिए और भी ज्यादा गरीब हो गई है... ऐसा लगता है जैसे हम इसमें से सिर्फ अच्छे लोगों को ही खो रहे हैं. दिल से दयालु और हमेशा प्यारे।. RIP धरमजी... हमेशा प्यार के साथ।"
View this post on Instagram
धर्मेंंद्र की याद में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी एक पोस्ट शेयर किया है। धर्मेंद्र के साथ अपने दिनोंं का याद करते हुए शिल्पा शेट्टी ने लिखा- मुझे कई टैलेंटेड एक्टर्स के साथ काम करने का मौका मिला है, लेकिन आपसे बड़ा दिल किसी का नहीं था। आपका टैलेंट, चार्म और डैशिंग लुक तो बस शुरुआत थी लेकिन आपकी विनम्रता, सादगी और दयालुता बहुत इंस्पायरिंग थी। आप एक सच्चे ओरिजिनल थे, एक चमकता सितारा जिसने इतने सारे दिलों को छुआ। आपकी आत्मा को शांति मिले।
धरमजी, आपकी कमी खलेगी।
बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर करण जौहर ने धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट लिखा है। करण जौहर ने लिखा- "यह एक युग का अंत है... एक बहुत बड़ा मेगा स्टार... मुख्यधारा के सिनेमा में एक हीरो का अवतार... अविश्वसनीय रूप से खूबसूरत और सबसे रहस्यमय स्क्रीन उपस्थिति... वह भारतीय सिनेमा के एक वास्तविक लीजेंड हैं और हमेशा रहेंगे... सिनेमा के इतिहास के पन्नों में परिभाषित और समृद्ध रूप से मौजूद हैं... लेकिन सबसे ज्यादा वह सबसे अच्छे इंसान थे... हमारी इंडस्ट्री में हर कोई उन्हें बहुत प्यार करता था।"
View this post on Instagram
धर्मेंद्र को 31 अक्टूबर से कुछ दिन पहले सांस लेने में तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुरू में उनकी हालत नाजुक होने और यहां तक कि उन्हें वेंटिलेटर पर रखे जाने की भी खबरें आई थीं, जिसने उनके चाहने वालों को बेचैन कर दिया। उनकी पत्नी, अनुभवी अभिनेत्री हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से एक बयान जारी किया और फैंस को बताया कि धर्मेंद्र इलाज पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।
इस दौरान, कुछ मीडिया आउटलेट्स और सोशल मीडिया पर उनकी मृत्यु की झूठी अफवाहें भी फैलीं, जिस पर हेमा मालिनी, बेटी ईशा देओल और करीबी दोस्त शत्रुघ्न सिन्हा ने कड़ा विरोध जताया। हेमा मालिनी ने इन अफवाहों को "अक्षम्य" और "गैर-जिम्मेदाराना" बताया, और परिवार की निजता का सम्मान करने का आग्रह किया था।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।