
आशु कुमार दास
आशु कुमार दास एक अनुभवी हेल्थ कंटेंट स्पेशलिस्ट हैं। इन्हें हेल्थ कंटेंट राइटर के तौर पर काम करते हुए 6 ... Read More
Written By: Ashu Kumar Das | Updated : November 11, 2025 8:40 AM IST
Bollywood Actor Dharmendra deol Health Updates : बॉलीवुड एक्टर और हिंदी सिनेमा के 'ही-मैन' धर्मेंद्र देओल की हालात नाजुक बनी हुई है। कुछ समय पहले तबीतय बिगड़ने के बाद धर्मेंद्र देओल को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स में ये बात कही जा रही है कि धर्मेंद्र देओल को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। जिसके बाद उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। मंगलवार सुबह सनी देओल की टीम की ओर से धर्मेंद्र के हेल्थ को लेकर अपडेट दिया गया है। सनी देओल की टीम की ओर से कहा गया है कि धर्मेंद्र की हालात पहले से स्थिर है और वो डॉक्टरों की निगरानी में हैं।
सनी देओल की टीम ने धर्मेंद्र देओल की मौत की खबर को अफवाह बताया है। उन्होंने कहा कि कृपया धर्मेंद्र देओल के स्वास्थ्य के बारे में झूठी अफवाहें न फैलाएं। सभी से अनुरोध है कि उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करें और देओल परिवार के निजात के अधिकार का सम्मान करें।
धर्मेंद्र की नाजुक हालात को देखते हुए बॉलीवुड के कई सितारे उनका हाल पूछने के लिए मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंच रहे हैं। गदर की एक्ट्रेस अमीषा पटेल भी धर्मेंद्र का हाल जानने के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचीं। वह वहां से लौटते समय बेहद इमोशनल नजर आईं। अस्पताल से निकलते समय जब मीडिया ने अमीषा पटेल से बात करने की कोशिश की, तो उन्होने कुछ भी कहने से मना कर दिया।
धर्मेंद्र स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भरती हैं। उनसे मिलने के लिए आज शाम को सलमान खान पहुंचे थे। उसके बाद बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान भी उनसे मिलने के लिए पहुंचे थे। धर्मेंद्र से मिलने के बाद शाहरूख और सलमान खान भी काफी तनाव में लग रहे थे।
उम्र बढ़ने के साथ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने लगती है, खासकर फेफड़ों और हृदय से जुड़ी समस्याएं वरिष्ठ नागरिकों में आम हो जाती हैं। धर्मेन्द्र को भी पिछले कुछ वर्षों से सांस से जुड़ी तकलीफ और ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव की समस्या रही है। जानकारी के अनुसार, इस बार उन्हें हल्का संक्रमण हुआ था जिससे सांस लेने में परेशानी बढ़ गई। डॉक्टरों ने तुरंत ऑक्सीजन सपोर्ट दिया और आवश्यक टेस्ट किए।
धर्मेन्द्र के फैंस ने सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। ट्विटर (X), इंस्टाग्राम और फेसबुक पर #GetWellSoonDharmendra ट्रेंड करने लगा। कई बॉलीवुड सितारों जैसे अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी और धर्मेन्द्र के पोते करण देओल ने भी प्यार और शुभकामनाओं से भरे मैसेज शेयर किए हैं।