... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : November 19, 2018 5:48 PM IST
लैंगिक समानता को समर्थन देते हुए अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा कि मजबूत महिलाएं मजबूत देश का निर्माण करती हैं।
अक्षय संयुक्त राष्ट्र के अभियान हैशटैगहीफॉरशी को समर्थन देने के लिए अन्य बॉलीवुड सितारों जैसे शाहरुख खान, वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, विक्की कौशल, रेखा, जीनत अमान, हेमा मालिनी, माधुरी दीक्षित नेने, करीना कपूर खान और आलिया भट्ट के साथ रविवार को तीसरे लक्स गोल्डन रोज अवार्ड्स में शामिल हुए।
इस विषय पर अक्षय ने कहा, "जब महिलाएं मजबूत होती हैं, परिवार मजबूत बनता है और देश बहुत मजबूत होता है। मैं ऐसे परिवार का हिस्सा बनकर खुश हूं जहां कई मजबूत महिलाएं जैसे मेरी मां, मेरी पत्नी, मेरी बहन और मेरी सास हैं।"
यह अभियान समाज में महिलाओं के योगदान को याद करता है।
फिल्म उद्योग में अभिनेत्रियों की भूमिका के बारे में शाहरुख ने कहा कि इन महिलाओं ने उन्हें एक बेहतर इंसान बनने में मदद की है।