
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 4, 2021 9:54 AM IST
Akshay Kumar Covid Positive: बॉलीवुड में सबसे फिट एक्टर्स में गिने जाने वाले अभिनेता अक्षय कुमार को कोरोना संक्रमण हो गया है। अक्षय कुमार ने खुद अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इस बारे में लिखकर सूचित किया। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने लिखा है कि उन्होंने कोविड टेस्ट कराया था। लेकिन, उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है और उसके बाद अक्षय ने खुद को घर में क्वारंटाइन कर दिया है।( Akshay Kumar Covid Positive)
View this post on Instagram
अक्षय ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि , "आज सुबह मेरी कोविड टेस्टिंग रिपोर्ट आयी और दुर्भाग्य से मुझे कोविड पॉजिटिव पाया गया। अब मैं होम क्वारंटाइन में हूं और सारे मेडिकल प्रोटोकॉल्स का पालन कर रहा हूं। मैं सभी लोगों से आग्रह करता हूं कि अगर हाल के दिनों में आप और हम मिले हैं या जो लोग मेरे सम्पर्क में आए हैं, कृपया तुरंत अपना टेस्ट कराएं। अपना ध्यान रखें। मैं जल्द ही लौटूंगा।" (Akshay Kumar Covid Positive)
गौरतलब है कि खिलाड़ी अक्षय कुमार, कोरोना महामारी की शुरूआत से ही हर तरह की एहतियात बरत रहे थे। उन्होंने अक्सर, अपने फैंस को कोविड नियमों का पालन करने सुरक्षित रहने की भी सलाह दी। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने लोगों से आग्रह भी किया था कि, कोविड संक्रमण की स्थिति को ध्यान में रखते हुए इस बार घर पर ही होली खेलें। वहीं, उन्होंने बेटी नितारा (Nitara) के साथ होली वाले दिन एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें दोनों के चेहरों पर होली का रंग लगा हुआ था।
View this post on Instagram
53 वर्षीय अभिनेता अक्षय कुमार अपनी फिटनेस, एक्टिव और हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों वे अपनी आनेवाली फिल्मों अतरंगी रे, सूर्यवंशी और रामसेतु पर काम कर रहे हैं। अक्षय फिल्म रामसेतु में एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं जो पुरातन इमारतों और शिल्पकला पर शोध करते हैं। (Akshay Kumar Covid Positive)
The journey of making one of the most special films for me begins today. #RamSetu shooting begins! Playing an archaeologist in the film. Would love to hear your thoughts on the look? It always matters to me🙏🏻 @Asli_Jacqueline@Nushrratt@Abundantia_Ent@LycaProductionspic.twitter.com/beI6p0hO0I
— Akshay Kumar (@akshaykumar) March 30, 2021