Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
अभिनेता अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 (Drishyam 2) लोगों को खूब पसंद आ रही है। अपनी फिल्मों में अपने स्टंट्स के लिए मशहूर अजय देवगन की उम्र 53 साल से अधिक है लेकिन वे इस उम्र में भी पूरी तरह फिट और एक्टिव दिखायी देते हैं। कुछ समय पहले अजय ने अपनी एक तस्वीर शेयर की जिसमें वो शर्टलेस दिख थे। उनकी इस तस्वीर में अजय के ऐब्स और टोन्ड-अप मसल्स दिख रहे हैं। गौरतलब है कि अजय देवगन की उम्र 50 साल से अधिक है लेकिन इस उम्र में भी उनकी यह फिटनेस कई लोगों को प्रेरित करने का काम करती है। आप भी डालें अजय देवगन की इस तस्वीर पर एक नज़र-
View this post on InstagramIt’s time to stop looking at the wall; gazing out of the window is definitely more enjoyable.
अजय देवगन बॉलीवुड के गंभीर और बेहतरीन अभिनेताओं में गिने जाते हैं। अजय अपनी एक्शन फ़िल्मों के लिए जाने जाते हैं। एक्शन फ़िल्मों में अजय अपने स्टंट बखूबी निभा सकें, इसलिए वह अपनी फिटनेस और वर्कआउट पर काफी ध्यान देते हैं। उनकी जिम में वर्कआउट की तस्वीरें अक्सर सामने आती हैं, जिनमें वह अपने बेटे युग के साथ भी नज़र आते हैं। इसके अलावा स्विमिंग, साइकिलिंग और वॉक जैसी एक्सरसाइज़ेस भी उनके रूटीन का हिस्सा हैं।
अजय देवगन अपने प्रोफेशन की वजह से भी फिट रहना ज़रूरी मानते हैं। लेकिन हेल्थ और फिटनेस ऐसी ची़ज़ है जिसकी ज़रूरत सभी को होती है। 50 के पार खुद को फिट रखने के लिए आपको अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बड़े बदलाव करने की ज़रूरत पड़ती है। साथ ही कुछ बातों का ध्यान 50 के पार की उम्र में ज़रूर रखना पड़ता है, जैसे-