शारीरिक बनावट एक भ्रम है: सोनाक्षी सिन्हा

'दबंग' अभिनेत्री का कहना है कि उनके वजन और लुक उनके कौशल की तुलना में बहुत छोटी-सी चीज थे।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : August 13, 2018 1:03 PM IST

सोशल मीडिया पर अक्सर बॉडी-शेम्ड का शिकार हुईं अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि यहां कई ऐसे लोग हैं, जो लुक की तुलना में अधिक प्रतिभाशाली हैं और शारीरिक उपस्थिति महज एक भ्रम है। बिग एफएम के साथ बातचीत में, सोनाक्षी ने कहा, "कोई व्यक्ति अपनी लुक की तुलना में बहुत कुछ है। मैं उनमें से हूं, जो दूसरी तरफ रह चुकी है और इस तरह मैंने सिक्का के दोनों पहलू देखे हैं। मैं किशोरावस्था में वजनी थी। इससे मुझे कोई परेशानी नहीं थी कि मैं कितनी मोटी हूं और कितने किलो कम करना है, पर लोग मुझे प्यांट आउट करते थे।"

'दबंग' अभिनेत्री का कहना है कि उनके वजन और लुक उनके कौशल की तुलना में बहुत छोटी-सी चीज थे।

उन्होंने कहा, "मैं उन चीजों पर ध्यान देती थी, जिसमें अच्छी थी। इस तरह मैंने कभी दवाब नहीं डाला।"

सोनाक्षी आगामी फिल्म 'हैप्पी भाग जाएगी रिटर्न्‍स' और 'कलंक' की तैयारी कर रहे हैं।

स्रोत: IANS Hindi.

चित्रस्रोत: File Photo.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.