
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 5, 2019 4:54 PM IST
बॉडी शेमिंग (Body Shaming) के विषय पर बोलते हुए अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने स्वीकार किया कि उन्हें इसका सामना करना पड़ा है। मलाइका अरोड़ा ने कहा कि उनके सांवले रंग के कारण उन्हें फिल्म जगत में शुरुआत में भेदभाव का शिकार होना पड़ा था। (Body Shaming)
मॉडेल और बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका ने कहा, “मैं जब यहां आई तो यहां काला, गोरा फैला हुआ था और मुझे हमेशा काले रंग वाली श्रेणी में रखा गया।” लेेकिन मलाइका ने अपने इसी डस्की शेड के लिए बॉलीवुड और मॉडेलिंग इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनायी है। मलाइका एक सेलिब्रिटी के तौर पर बॉडी शेमिंग से प्रभावित ना होने का संदेश देती हैं। (Body Positive)
मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की सबसे फिट सेलिब्रिटीज़ में मानी जाती हैं। मलाइका ने बॉलीवुड और सोसायटी के लिए कई नये ट्रेंड सेट किए हैं। मलाइका शादी के बाद भी फ़िल्मों में काम करती रहीं। वह एक बेहतरीन डांसर हैं और उन्होंने अपने आइटम नम्बर्स की वजह से खूब चर्चा बटोरी। डांस करने के लिए स्टैमिना और फिटनेस की ज़रूरत होती है और जब फिटनेस की बात हो तो मलाइका उसके लिए भी खूब मेहनत करती हैं।
स्ट्रेच मार्क्स को भी बॉडी शेमिंग (Body Shaming) का एक ज़रिया बनाया जाता है। प्रेगनेंसी के बाद महिलाओं के पेट पर दिखने वाले स्ट्रेच मार्क्स को लेकर लोग उन्हें शर्मिंदा करते हैं। लेकिन मलाइका अरोड़ा ने उन सबकी परवाह किए बगैर कई बार क्रॉप टॉप और साड़ी में फोटो़ज़ शेयर की। इन तस्वीरों में मलाइका के स्ट्रेच मार्क्स दिख रहे थे और मलाइका इस बात के लिए बिल्कुल भी फिक्रमंद नहीं दिखीं।
कई तरह की वर्जनाओं को माइंड सेट्स को चैलेंज करते हुए मलाइका ने खुद की पहचान बनायी है। वो देश की पहली वीजे बैच का हिस्सा रही हैं। जो 1990 के दशक में थोड़ा मुश्किल करियर ऑप्शन माना जाता था और यह समय से आगे की बात मानी जाती थी। लेकिन मलाइका ने मॉडेलिंग के साथ वीजे का काम किया और लोगों ने उन्हें पसंद भी किया।
46 वर्ष की उम्र है मलाइका की। लेकिन वह इस उम्र को अपने चेहरे और बॉडी पर दिखने नहीं देती। ज़ाहिर है इसमें मलाइका अरोड़ा की कड़ी मेहनत का ही योगदान है। 40 के पार की उम्र में जब लोग वेट गेन, डल स्किन, हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज़ जैसी परेशानियों से घिर जाते हैं, उस उम्र में एक्सरसाइज और हेल्दी डायट की मदद से मलाइका ने फिटनेस के फायदे साबित किए हैं।
एक टीनएज बेटे की की मां मलाइका को कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया। लेकिन मलाइका कहती हैं कि, “व्यक्तिगत तौर पर मुझे बिल्कुल परवाह नहीं। मुझे सिर्फ उन लोगों के लिए बुरा लगता है जो सिर्फ एक तय तरीके से सोचते हैं।”
(Image Source: Instagram)