
... Read More
Written By: Mousumi Dutta | Published : August 16, 2017 10:53 AM IST
आजकल हर दिन ब्लू व्हेल चैलेंज गेम के बारे में खबरें सुर्खियों में नजर आ रही हैं। इस खेल के कब्ज़े में न जाने कितने बच्चे आते जा रहे हैं। सरकार ने प्रौद्योगिकी दिग्गजों गूगल, फेसबुक, माइक्रोसॉफ्ट और याहू को उन सभी लिंक्स को हटाने के आदेश दिए हैं, जो यूजर्स को ऑनलाइन गेम 'द ब्लू व्हेल चैलेंज' तक पहुंचाते हैं। कथित रूप से इस गेम को खेलने के कारण पिछले महीने मुंबई के किशोर मनप्रीत सिंह की जान चली गई थी। जानें क्या हैं Blue whale challenge ?
इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय द्वारा भेजी गई चिट्ठी के मुताबिक, "भारत में ब्लू व्हेल खेलने के दौरान बच्चों द्वारा आत्महत्या की घटनाएं दर्ज की गई हैं। ऐसा समझा जा रहा है कि इस गेम का एडमिनिस्ट्रेटर सोशल मीडिया प्लेटफार्म का उपयोग कर बच्चों को गेम खेलने के लिए उकसाता है, जिसके कारण बच्चे अपने को चोट पहुंचा रहे हैं और यहां तक कि आत्महत्या जैसा कदम भी उठा रहे हैं।"
11 अगस्त को लिखे इस पत्र में कहा गया है, "आपको यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि यह खतरनाक गेम इस नाम से या किसी अन्य नाम से आपके प्लेटफार्म से तुंरत हटा दिया जाए।"
क्योंकि हाल ही में केरला पुलिस ने इस खेल की कारण एक स्थानीय किशोर की मौत की पुष्टि की है। पुलिस हरकत में आई जब जुलाई 26 को इस एक स्थानीय अभिभावक ने अपने 16 वर्षीय लड़के के बारे में रिपोर्ट दर्ज की। उस बच्चे की मौत का दोष माता-पिता ने ऑनलाइन गेम को दी है। लड़के की मां ने पुलिस को बताया कि पिछले साल लड़के ने ये गेम डाउनलोड किया था और उनके मना करने के बावजूद इस गेम को खेलना जारी रखा था। इस गेम को खेलने के बाद उस लड़के ने अजीब-अजीब हरकतें करनी शुरू की थी। साइबर पुलिस के उसके मोबाइल फोन को जब़्त करने का बावजूद इस मामले को पूरी तरह अपने कंट्रोल में नहीं ला पाई। और परिणाम इस लड़के के मौत के साथ सबके सामने आई। अगर आपका बच्चा ब्लू व्हेल चैलेंज गेम खेल रहा है तो क्या करेंगे?
सौजन्य: IANS Hindi
चित्र स्रोत: ANI