Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ाता वाइट राइस का सेवन, रिसर्च में हुआ है ​खुलासा

वाइट राइस को अक्सर लोगों द्वारा इसलिए नापसंद किया जाता है क्योंकि यह हेल्थ के लिए फायदेमंद नहीं होते हैं। लोगों को लगता है कि वाइट राइस का सेवन वजन बढ़ाने के साथ ही ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ाता है। जबकि हाल ही में हुई एक रिसर्च में साफ हुआ है कि वाइस राइस के सेवन से ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ता है। पिछले 10 सालों में 21 देशों के 1,30,000 एडल्ट पर हुई रिसर्च से यह साफ हुआ है कि वाइट राइस के सेवन से ब्लड शुगर लेवल न​हीं बढ़ता है। हालांकि यदि आपको डायबिटीज है तो चावल के सेवन से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ाता वाइट राइस का सेवन, रिसर्च में हुआ है ​खुलासा
डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ाता वाइट राइस का सेवन, रिसर्च में हुआ है ​खुलासा

Written by Rashmi Upadhyay |Updated : September 8, 2020 9:56 AM IST

वाइट राइस को अक्सर लोगों द्वारा इसलिए नापसंद किया जाता है क्योंकि यह हेल्थ के लिए फायदेमंद नहीं होते हैं। लोगों को लगता है कि वाइट राइस का सेवन वजन बढ़ाने के साथ ही ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ाता है। जबकि हाल ही में हुई एक रिसर्च में साफ हुआ है कि वाइस राइस के सेवन से ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ता है। पिछले 10 सालों में 21 देशों के 1,30,000 एडल्ट पर हुई रिसर्च से यह साफ हुआ है कि वाइट राइस के सेवन से ब्लड शुगर लेवल न​हीं बढ़ता है। हालांकि यदि आपको डायबिटीज है तो चावल के सेवन से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

इस तरह करें वाइट राइस का सेवन

यूं तो वाइट राइस सेहत के लिए नुकसानदायक नहीं, लेकिन कुछ मायनों में ये आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं। यदि आपको डायबिटीज है खासकर टाइप 2 डायबिटीज तो आपको चावल का मांड निकालकर खाना चाहिए। जब भी चावल बनाएं तो कुकर के बजाय पतेले में बनाने की कोशिश करें। पतेले में चावल डालने के बाद उसे पूरा भर दें। जब चावल में एक उबाल आ जाए तो पानी को निकाल दें और पतेले में सिर्फ इतना पानी रहने दें जिसमें चावल भीगे रहें। अब आंच को हल्का कर दें और पतेले के ऊपर एक प्लेट रख दें। करीब 10 मिनट बाद गैस बंद कर दें। आपके चावल पककर खाने के लिए तैयार हैं।

Also Read

More News

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

क्या वजन बढ़ाता है चावल?

कुछ लोगों को लगता है कि चावल खाने से वजन बढ़ता है, जबकि ऐसा नहीं है। चावल का सेवन वजन नहीं बढ़ाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि चावल में कैलोरी की मात्रा कम ही होती है। पके हुए आधा कप चावल में लगभग 120 कैलोरी होती है, जो कि अन्य कार्बोहाइड्रेट से भरपूर अनाज जैसे गेहूं से बनी रोटी और ब्रेड में होती है। एक छोटी रोटी या एक ब्रेड लगभग 80-90 कैलोरी प्रदान करता है। आप देख सकते हैं कि जापान में रहने वाले लोग सबसे ज्यादा चावल से बनने वाले भोजन करते हैं, लेकिन दुनिया भर में मोटापे की दर वहां सबसे कम है। भारत में भी उत्तर पूर्वी राज्यों के लोग हर समय चावल खाते हैं, लेकिन वे संभवतः देश में सबसे पतले लोग हैं।