पलकें झपकाइए दिमाग होगा तेज, जानें कैसे

पलकें झपकाने से याद्दाश्त क्षमता में बढ़ोतरी होने के साथ-साथ दिमाग भी होता है तेज।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : September 24, 2018 11:46 PM IST

आप चाहते हैं कि आपके बच्चे का दिमाग खूब तेज हो जाए, तो बस उन्हें पलकें झपकाने को कहिए। हैरान हो गए? जी हां, पलक झपकाने से आपकी याद्दाश्त क्षमता में बढ़ोतरी होती है और दिमाग तेज होता है। ऐसा हम नहीं, बल्कि एक अध्ययन में कहा गया है। अब तक जितने भी शोध हुए हैं, वे सभी पलक झपकाने और आंखों की रोशनी के बीच के संबंध को दर्शाते हैं, लेकिन इस शोध में पलकों और दिमाग के संबंध को लेकर बात कही गई है। शोध के अनुसार, जब कोई व्यक्ति अपनी पलकें झपकाता है तो दिमाग अधिक सक्रिय हो जाता है। इससे हम अधिक तल्लीनता से काम करते हैं।

यह शोध यूनिवर्सिटी आफ सिंगापुर द्वारा किया गया है, जिसे ‘करेंट बॉयोलॉजी’ में प्रकाशित किया गया है। शोध के अनुसार, जब हम अपनी पलकें झपकाते हैं, तब हम जो भी देख रहे होते हैं उसपर ध्यान केंद्रित करते हैं। पलकें झपकाने के दौरान आंखों को बंद करते हैं तब आंखें खोलने के बाद आंखों की पुतली वापस एक ही स्थिति पर नहीं आती, बल्कि पुतली की स्थिति बदल जाती है। यही प्रक्रिया दिमाग को अधिक सक्रिय बनाती है। पलकें झपकाने के दौरान आंखों से तरल पदार्थ निकलता है, जिसके कारण आंखें सूखती नहीं और इससे आंखों में जलन और खुजली नहीं होती है। शरीर के दूसरे अंगों की तुलना में आंखों की मांसपेशियां सुस्‍त होती हैं, ऐसे में ध्यान केंद्रित करने के लिए दिमाग को अधिक कसरत करने की जरूरत पड़ती है और इसी प्रक्रिया में दिमाग अधिक सक्रिय रहता है। इसके साथ ही पलकें झपकाने से दिमाग तरोताजा रहता है। जापान की ओसाका यूनिवर्सिटी द्वारा किए गए एक अन्य शोध की मानें तो किसी विशेष मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करने से पहले दिमाग खुद को तरोताजा करने का काम करता है। इससे दिमाग की सक्रियता बढ़ जाती है।

पलकों से संबंधित कुछ खास बातें

- बार-बार पलकें झपकना एक बीमारी है। इसे टोसिस (ptosis) कहते हैं। यह दोनों या एक पलक को प्रभावित करता है।

- स्टाई आंखों की पलकों पर पाया जाने वाला एक तरह का संक्रमण है। इसके कारण पलकों पर सूजन की समस्या हो सकती है।

- कंप्यूटर पर काम करने वाले लोग कम पलकें झपकाते हैं, जिससे आंखों में सूखेपन की समस्या हो सकती है। आप चाहते हैं कि आंखें स्वस्थ रहें, तो कंप्यूटर पर काम करते हुए एक सेकेंड में तीन से चार बार पलकों को झपकाएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source