... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : May 20, 2020 11:11 AM IST
Black Leaf Tea: क्या कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोक सकती है काली पत्तियों की चाय?
Black Leaf Tea: कोरोनावायरस का कहर पूरी दुनिया में काफी तेजी से फैल रहा है। ऐसे में कोरोना वायरस से बचने के लिए शोधकर्ताओं द्वारा कई उपायों का सुझाव दिया जा रहा है। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए दुनियाभर के वैज्ञानिक कई शोध कार्य कर रहे हैं। अब इन्हीं शोध कार्यों में असम की काली चाय की पत्तियों को भी शामिल किया गया है।
असम के जोरहाट स्थित टोकलाई चाय अनुसंधान केंद्र द्वारा दावा किया गया है कि असम की इन काली पत्तियों से बनी ((Black Leaf Tea) ) लाल चाय पीने से कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण को कम किया जा सकता है। इनका दावा है कि काली पत्तियों के सेवन से इम्यून सिस्टम को बूस्ट किया जा सकता है। इसके प्रामाणिक साक्ष्य भी उपलब्ध हैं।
अनुसंधान द्वारा बताया गया है कि अगर महामारी के इस दौर में नियमित रूप से काली पत्तियों की लाल चाय (Black Leaf Tea) का सेवन करें तो इससे इम्यून बूस्ट होगा। केंद्रीय आयुष मंत्रालय द्वारा भी इस बात की पुष्टि की गई है। यह लाल चाय (Black Leaf Tea) एचआईवी, थीफ्लेविन्स, इन्फ्लुएन्जा और हेपेटाइटिस-सी के रोग प्रतिरोध के रूप में कार्य करताी है। चीन में भी इसे लेकर अध्ययन किया गया था, जिसमें इस बात की पुष्टि की गई कि इन काली पत्तियों में थीफ्लेविन्स प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जो वायरस से लड़ने में कारगर साबित होता है।
टोकलाई चाय अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. एके बरुवा के अनुसार, ताइवान में इस चाय पर (Black Leaf Tea) ) एक अध्ययन हुआ है। इस अध्ययन के अनुसार, काली पत्तियों से बनी चाय अन्य वायरस को फैलने से रोकने में भी कारगर है। उन्होंने कहा कि चाय विश्वभर में सबसे लोकप्रिय पेय पदार्थ है, फिर भी हम इसके स्वास्थ्य लाभ को अनदेखा कर देते हैं। सिर्फ काली पत्तियों से बनी लाल चाय ही नहीं, बल्कि हरी पत्तियों से बनी चाय भी काफी गुणकारी होती है। इस बात को विभिन्न अध्ययनों में साबित किया जा चुका है।
काली पत्तियों की लाल चाय (Black Leaf Tea) से निकले सार और इसके तत्व फ्लू से संबंधित बीमारियां, शरीर में होने वाले सूजन और कैंसर (Cancer) जैसी गंभीर बीमारियों से सुरक्षा देने के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। इस चाय के सेवन से हृदय संबंधित बीमारियां भी कंट्रोल होती हैं।
इतना ही नहीं, अगर आप बढ़ते वजन को कम (Weight Loss) करना चाहते हैं, तो ये चाय आपके लिए काफी असरदार है। इस चाय में मौजूद एल-थियानिन एमिनो एसिड रोग प्रतिरोधक को क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ बैक्टेरिया और फंगस इंफेक्शन को भी रोकने में मदद करता है।
मालूम हो कि लॉकडाउन (Lockdown) के कारण देश की अर्थव्यवस्था पर काफी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में चाय के बगानों पर भी इसका असर दिख रहा है। चाय के बगानों के सारे काम बंद कर दिए गए हैं, जिसके कारण इस उद्योग को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। हालांकि, अब स्थिति में धीरे-धीरे सुधार के आसार नजर आ रहे हैं।
अमेरिका का दावा, सफल हुआ कोरोनावायरस की वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल, जल्द होगा उपलब्ध
कोरोना वायरस को लेकर जगी आशा की किरण, ठीक हुए मरीज निभा सकते हैं बड़ी भूमिका
कोरोनावायरस के उपचार के लिए पिप्पली पर हो रहा अध्ययन, जानें इसके फायदे और नुकसान