Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Black Fungus in Children: बच्चों में ब्लैक फंगस का पहला केस आया सामने, इस राज्य में मिली 13 साल के बच्चे में यह बीमारी

बताया जा रहा है कि गुजरात के चांदखेड़ा के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इस बच्चे का ऑपरेशन किया गया। बच्चे को कुछ दिनों पहले कोविड संक्रमण हुआ था लेकिन, बाद में वह नेगेटिव भी पाया गया था। वहीं, इस बच्चे की  मां को भी कोविड संक्रमण हो चुका था और उसकी मृत्यु कोविड की वजह से ही हो गयी थी। (Black Fungus in Children,first case found in Gujarat)

Black Fungus in Children: बच्चों में ब्लैक फंगस का पहला केस आया सामने, इस राज्य में मिली 13 साल के बच्चे में यह बीमारी

Written by Sadhna Tiwari |Updated : May 21, 2021 6:54 PM IST

Black Fungus in Children: कोविड-19 मरीज़ों में इन दिनों छाया ब्लैक फंगस का खतरा अब बच्चों को भी अपनी चपेट में लेने लगा है। अहमदाबाद में ब्लैक फंगल इंफेक्शन यानि म्यूकरमायकोसिस के पहले मामले की पुष्टि हुई है। यह मामला है गुजरात के अहमदाबाद शहर का जहां, एक 13 साल के बच्चे को ब्लैक फंगस हो गया और उस बच्चे की सर्जरी भी की गयी है। मिली जानकारी के अनुसार, कोविड-19 संक्रमण के बाद होने वाले म्यूकरमायकोसिस संक्रमण से जुड़ी यह सर्जरी आसान नहीं थी लेकिन, पीड़ित बच्चे की जान बचाने के लिए उसकी सर्जरी की गयी। (Black Fungus in Children in Hindi.)

बताया जा रहा है कि गुजरात के चांदखेड़ा के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इस बच्चे का ऑपरेशन किया गया। बच्चे को कुछ दिनों पहले कोविड संक्रमण हुआ था लेकिन, बाद में वह नेगेटिव भी पाया गया था। वहीं, इस बच्चे की  मां को भी कोविड संक्रमण हो चुका था और उसकी मृत्यु कोविड की वजह से ही हो गयी थी। (Black Fungus in Children,first case found in Gujarat)

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

कोविड-19 के बाद बढ़ा ब्लैक फंगस का खतरा

देश में कोविड-19 संक्रमण से ठीक हो रहे लोगों में ब्लैक फंगस संक्रमण के कई मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बुधवार 19 मई तक ‘म्यूकोरमाइकोसिस’  (Mucormycosis) या ब्लैक फंगस (Blacka Fungus cases in India) के कुल 5,500 मामले सामने आए, वहीं, 126 लोगों की मृत्यु इस जानलेवा संक्रमण से हो गयी।बता दें कि तमिलनाडु में ब्लैक फंगस से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी है। वहीं, महाराष्ट्र में  ब्लैक फंगस  के सर्वाधिक मामले सामने आए हैं। लगातार गम्भीर होते इस संकट को देखते हुए देश के 9 राज्यों ने ब्लैक फंगस को महामारी घोषित कर दिया है। राजस्थान, तमिलनाडु और तेलंगाना में अब तक इस बीमारी को महामारी घोषित कर दिया है। (Black Fungus in Children)

Also Read

More News