
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 17, 2021 4:50 PM IST
Black Fungus Causes: कोविड-19 संक्रमण से ठीक हो चुके रोगियों में अब ब्लैक फंगस का खतरा बढ़ता जा रहा है। दैनिक स्तर पर लगातार सामने आ रहे ब्लैक फंगस इंफेक्शन के नये मामलों ने राज्य सरकारों और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। इस बीच दिल्ली एम्स (AIIMS, Delhi) के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया (Dr. Randeep Guleria) ने कहा है कि म्यूकरमाइकोसिस यानि ब्लैक फंगस के बीजाणु हवा, मिट्टी, और भोजन में भी मौजूद होते हैं। हालांकि, ये आमतौर पर कमज़ोर होते हैं और इनसे इंफेक्शन नहीं पनपता। लेकिन, कुछ विशेष स्थितियों और ग़लतियों के कारण लोगों को ब्लैक फंगस इंफेक्शन हो सकता है। (Black Fungus Causes in Hindi)
एम्स निदेशक ने कहा कि, कोरोना काल से पहले ब्लैक फंगस इंफेक्शन के मामले बहुत कम संख्या में सामने आते थे। लेकिन, कोरोना संक्रमण के आने के बाद म्यूकरमाइकोसिस यानि ब्लैक फंगस के केसेस बहुत अधिक तादाद में सामने आ रहे हैं। डॉ. गुलेरिया ने कहा कि ब्लैक फंगस इंफेक्शन की एक बड़ी वजह कोविड मरीज़ों में स्टेरॉयड्स (Steroids and Covid-19) की अधिक मात्रा या ग़लत इस्तेमाल भी है। वहीं, कोविड के ऐसे मरीज जिन्हें डायबिटीज (Diabetes) की समस्या है, उनमें स्टेरॉयड लेने वाले लोगों में ब्लैक फंगल इंफेक्शन (Black Fungal Infection) पनपने का खतरा बहुत अधिक है।
डॉ. गुलेरिया ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि कोविड-19 मरीज़ों में सेंकेंडरी इंफेक्शन (जो फंगस या बैक्टेरिया की वजह से पहनपते हैं) के कारण मृत्यु का खतरा अधिक बढ़ रहा है। ऐसे में एम्स प्रमुख ने कहा कि लोगों को सभी तरीके के सावधानियां बरतनी चाहिए जिनसे,ब्लैक फंगल इंफेक्शन से बचाव हो सके। इसी तरह अस्पतालों को भी इंफेक्शन के प्रसार को रोकने के लिए एहतियातन उपाय करने की सलाह डॉ.गुलेरिया ने दी। (Ways to prevent black fungus infection)
डॉ. रणदीप गुलेरिया ने बताया कि फिलहाल दिल्ली एम्स में ब्लैक फंगल इंफेक्शन के लगभग 2 दर्जन केसेस का इलाज चल रहा है। जिनमें से 20 मरीज कोविड संक्रमित हैं। जबकि, अन्य हाल ही में कोविड से रिकवर हुए हैं। वहीं, देश में कई राज्यों में 500 से अधिक ब्लैक फंगस के मामलों की पुष्टि की जा चुकी है।