Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

कोरोना के बाद अब इस वजह से हैरान हुए डॉक्टर,गाजियाबाद में एक ही व्यक्ति को हुआ ब्लैक और व्हाइट फंगस

गाजियाबाद शहर के हर्ष हॉस्पिटल में इलाज के लिए लाए गए एक मरीज को ब्लैक फंगस होने के साथ-साथ व्हाइट फंगस होने की भी पुष्टि की गयी है।

कोरोना के बाद अब इस वजह से हैरान हुए डॉक्टर,गाजियाबाद में एक ही व्यक्ति को हुआ ब्लैक और व्हाइट फंगस

Written by Sadhna Tiwari |Updated : December 30, 2022 7:49 PM IST

Black Fungus and white fungus in Ghaziabad: कोरोना वायरस केसेस में अचानक से हो रही बढ़ोतरी से देश भर में हेल्थ एक्सपर्ट्स ही नहीं आम लोगों की भी नींद उड़ी हुई है वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पास स्थित गाजियाबाद शहर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ही व्यक्ति को ब्लैक फंगस और व्हाइट फंगस से संक्रमित पाया गया। मिली जानकारी के अनुसार गाजियाबाद शहर के हर्ष हॉस्पिटल में इलाज के लिए लाए गए एक मरीज को ब्लैक फंगस  होने के साथ-साथ व्हाइट फंगस (black fungus and white fungus infection at the same time) होने की भी पुष्टि की गयी है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित व्यक्ति की उम्र 55 वर्ष है और डॉक्टरों की देखरेख में इस व्यक्ति का इलाज चल रहा है। (Black Fungus and white fungus in Ghaziabad in Hindi)

ब्लैक फंगल इंफेक्शन क्यों है खतरनाक

गौरतलब है कि भारत में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर (अप्रैल 2021) के दौरान आंखों से जुड़ी बीमारी म्यूकरमाइकोसिस या ब्लैक फंगस भी एक बड़ी समस्या के तौर पर उभरा था और भारी संख्या में ब्लैक फंगस के मामले सामने आए थे। उस दौरान भी देश के अलग-अलग हिस्सों से ब्लैक फंगस के मरीज मिलने की पुष्टि की गयी थी। वहीं, ब्लैक फंगस के बाद व्हाइट फंगस और फिर येलो फंगल इंफेक्शन के भी कई मामले पाए गए थे।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

इन कारणों से हो सकता है ब्लैक फंगस

एक्सपर्ट्स के अनुसार, कोविड संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले स्टोरॉयड की अधिक मात्रा के चलते ब्लैक फंगस संक्रमण हो सकता है। वहीं, कुछ एक्सपर्ट्स का यह भी तर्क है कि ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखे जाने वाले मरीजों को भी ब्लैक फंगस का खतरा अधिक होता है। उन्हें ऑक्सीजन मशीन में स्टेराइल वॉटर ना मिलाए जाने से ब्लैक फंगस का खतरा बढ़ जाता है। इसी तरह उपकरणों की ठीक तरीके से साफ-सफाई ना करने से भी फंगल इंफेक्शन की आशंका बढ़ सकती है।

Also Read

More News