... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : November 23, 2018 3:13 PM IST
कई ऑनलाइन कंपनियों ने आज से ब्लैक फ्राइडे सेल शुरू की है। भारी डिस्काउंट के चक्कर में लोग ब्लैक फ्राइडे सेल पर टूट पड़े हैं। पर क्या आप जानते हैं कि ब्लैक फ्राइडे आपकी सेहत के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है। ©Shutterstock.
अमेरिका में थैंक्स गिविंग डे के अगले दिन यानी शुक्रवार को ब्लैक फ्राइडे कहा जाता है। असल में यह क्रिसमस की खरीदारी की शुरूआत का समय है। औपचारिक तौर पर यह छुट्टी का दिन नहीं होता पर कई नियोक्ता इस दिन अपने कर्मचारियों को छुट्टी दे देते हैं, ताकि वे भी खरीदारी की शुरूआत कर सकें। यह चलन अब भारत में भी बढ़ गया है। जहां कई ऑनलाइन कंपनियों ने आज से ब्लैक फ्राइडे सेल शुरू की है। भारी डिस्काउंट के चक्कर में लोग ब्लैक फ्राइडे सेल पर टूट पड़े हैं। पर क्या आप जानते हैं कि ब्लैक फ्राइडे आपकी सेहत के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है। जानिए कैसे, और यह भी कि शॉपिंग की शुरूआत के इस खुशगवार दिन को क्यों कहा जाता है ब्लैक फ्राइडे।
यह भी पढ़ें - अत्यधिक सोडा वाली ड्रिंक हड्डियों के लिए हो सकती हैं खतरनाक
क्यों यह शुक्रवार बन गया ब्लैक फ्राइडे
संयुक्त राज्य अमेरिका में विशेष रूप से लोकप्रिय इस अवसर का प्रचलन कनाडा जैसे अन्य देशों में भी बढ़ रहा है। इस दिन कई खुदरा विक्रेता अपनी दुकानें बहुत जल्दी, अक्सर 4.00 बजे सबेरे या उससे भी पहले खोल देते हैं और खरीदारी के अवसर में तेजी लाने के लिए प्रचार संबंधी बिक्री की पेशकश करते हैं। 2005 से यह नियमित रूप से वर्ष का सबसे व्यस्त खरीदारी का दिन रहा है। परंतु इसे ब्लैक फ्राइडे कहने की शुरूआत फिलाडेल्फिया में हुई। थैंक्स गिविंग डे के अगले दिन की बम्पर शॉपिंग ऑफर्स और उनका लाभ लेने की कोशिश में जगह-जगह भारी ट्रेफिक जाम, सड़कों पर भीड़, एक्सीडेंट और स्टेशनों की सीढि़यों पर होने वाली धक्का मुक्की के कारण इसे ब्लैक् फ्राइडे कहा जाने लगा। कई जगह तो विक्रेताओं द्वारा दिए जाने वाले ऑफर पर ग्राहकों में लड़ाई झगड़े भी देखने को मिले।
यह भी पढ़ें – इन पांच कारणों से उम्र से पहले ही खराब हो रहे हैं घुटने
इस तरह बरतें सावधानी