बुरी खबरः BJP के इस बड़े नेता का कोरोना से निधन, पार्टी में 'शोक की लहर'

BJP leader Died Due TO Coronavirus in hindi : भाजपा की मणिपुर इकाई के अध्यक्ष का शुक्रवार सुबह कोरोना के कारण निधन हो गया। पढ़ें पूरी खबर।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : May 14, 2021 11:09 AM IST

देश में जारी कोरोनावायरस की दूसरी लहर से आए-दिन आम ही नहीं बल्कि बड़ी-हड़ी हस्तियां अपनी जान गंवा रही हैं। कोरोनावायरस के म्यूटेशन के बाद हालात और भी बुरे हो गए हैं, जिसके कारण सरकारी के साथ-साथ निजी अस्पतालों की व्यवस्था चरमरा गई है। देश में रोजाना कोरोनावायरस के होने वाली मौतों का आंकड़ा करीब 4 हजार तक पहुंच गया है।

रोजाना किसी न किसी प्रसिद्ध व्यक्ति के कोरोना से मरने की खबर आ रही है। इसी सूची में अगला नाम भारतीय जनता पार्टी के एक दिग्गज नेता का है, जिसपर पूरी पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस दिग्गज नेता के निधन पर पार्टी को अपूरणीय क्षति करार दिया है।

इस बड़े नेता का हुआ कोरोना से निधन

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मणिपुर प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर एस.टिकेंद्र सिंह का गुरुवार को कोविड-19 से निधन हो गया। खबर के मुताबिक, टिकेंद्र सिंह का इंफाल के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां आज सुबह ही उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली।

पिछले साल ही बने थी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष

बता दें कि प्रोफेसर एस.टिकेंद्र सिंह के राज्य राजनीति में बढ़ते हुए कद को देखते हुए ही उन्हें पिछले वर्ष जून में पार्टी नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी थी। टिकेंद्र सिंह को उनकी साफ राजनीति और स्थानीय स्तर पर मजबूत पकड़ के लिए जाना था।

जे.पी. नड्डा ने जताया दुख

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है। नड्डा ने कहा, "टिकेंद्र सिंह एक समर्पित नेता थे, जो मणिपुर में भाजपा को हमेशा मजबूत बनाने के लिए कार्य करते रहे। वह समाज के भले के लिए अथक प्रयास करते रहे। उनके असामयिक निधन पर गहरा दुख हुआ। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।"

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source