Bizarre Health News: इंसान ही नहीं अब जानवर भी दे रहे हाथ धोने की सलाह, देखें वीडियो

Bizarre News: कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर पूरी लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस वायरस की वजह से अबतल 16 हजार से भी अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 4 लाख से भी अधिक लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : March 24, 2020 10:20 AM IST

Bizarre Health News: कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर पूरी लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस वायरस की वजह से अबतल 16 हजार से भी अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 4 लाख से भी अधिक लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए WHO ने इससे सुरक्षित रहने के लिए एडवाइजरी जारी है, जिसमें सभी लोगों को एहयात बरतने की सलाह दी है।

भारत में भी लगातार कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का केस बढ़ता जा रहा है। कोरोना व भारत में अबतक करीब 500 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, 10 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल (Bizarre Health News) हो रहा है, जिसे देखकर सभी हैरान हो रहे हैं।

हाथ धो रहा है ओरंगउटान 

कोरोना वायरस के चलते वायरस से बचने के लिए सभी अपना हाथ धो (Bizarre News) रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई बॉलीवुड कलाकार और डॉक्टर्स हाथ धोने की सलाह दे रहे हैं। लोगों द्वारा इनके वीडियो काफी देखे जा रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया जा रहा है कि ओरंगउटान ज़ू में अपने हाथों को काफी अच्छे तरीके से धोता हुआ दिख रहा है। वीडिया में दिखाया जा रहा है कि जब वह अपने हाथों को धो लेता है, तो उसके बाद जोर-जोर से ताली बजाता है। ओरंगउटान के साथ वहां ज़ू के सुरक्षाकर्मी भी मौजूद दिख रहे हैं।

Coronavirus Update: भारत में कोरोना वायरस के मामले 500 पार, पंजाब और महाराष्ट्र में कर्फ्यू

जू के इस वायरस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के एक अधिकारी ने ट्विटर पर ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा है, कोरोना वायरस से बचने के लिए ओरंगउटान अपने हाथों को रगड़-रगड़ कर धो रहा है और हाथ धोकर ताली बजाकर बताना चाह रहा है कि वह कोरोना वायरस से सुरक्षित है।

बता दें कि कोरोना वायरस पूरी दुनिया में महामारी की तरह फैलता जा रहा है। इस वायरस से बचने के लिए तमाम स्वास्थ्य विभाग इसका इलाज ढूंढ रहे हैं। वायरस के चलते लगभग पूरी दुनिया में सभी काम थप से गए हैं।

Coronavirus Treatment: मलेरिया की दवा कोरोना वायरस के इलाज में आएगी काम

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source