Corona effect in india : घर में क्वारैंटाइन में रह रहे युवक ने महिला को दांतों से काटा, महिला की मौत

तमिलनाडु के थेनी जिले में एक विचित्र मामला सामने आया है, जिसमें एक 32 वर्षीय श्रीलंका से लौटे युवक ने शुक्रवार को दो गली दूर रहने वाली एक वृद्ध महिला को दांतों से काट डाला, जिससे उसकी मौत हो गई।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : March 28, 2020 6:56 PM IST

Corona effect in india : तमिलनाडु के थेनी जिले में एक विचित्र मामला (bizarre health news) सामने आया है, जिसमें एक 32 वर्षीय श्रीलंका से लौटे युवक ने शुक्रवार को दो गली दूर रहने वाली एक वृद्ध महिला को दांतों से काट डाला, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को उस महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई।

आईएएनएस से बात करते हुए, थेनी जिले के बोदिनायक्कानुर के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "मणिकंदन श्रीलंका से आया था। वह घर में क्वारैंटाइन में रह रहा था। शुक्रवार को वह नग्नावस्था में घर से भाग गया और उसने दो गली दूर रहने वाली वृद्ध महिला के गले में दांतों से काट दिया।"

Bihar Coronavirus : कोरोनावायरस से पीड़ित मुंगेर के युवक की मौत, संपर्क में आए 4 अन्य लोग भी कोरोना पॉजिटिव

मणिकंदन अपने मूल निवासस्थान पर एक हफ्ते पहले ही लौटा था और घर में ही क्वारैंटाइन में रह रहा था।

पुलिस ने कहा कि मणिकंदन को सरकारी अस्पताल ले जाया गया और कोरोनोवायरस संक्रमण के लिए उसका परीक्षण किया गया। डॉक्टर उसकी मानसिक स्थिति को भी देख रहे हैं।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि मणिकंदन के परिवार और बूढ़ी महिला के बीच पहले से कोई दुश्मनी नहीं थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source