... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : June 22, 2018 7:35 PM IST
पीठ ने अपने आदेश में कहा, हमें पुरानी धारणाओं को बदलने की जरूरत है। नैतिकता की आड़ में किसी के अधिकारों का हनन नहीं किया जा सकता।© Shutterstock
बाइसेक्सुअल होना दिल की सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। एक नए रिसर्च में सामने आया है कि बाइसेक्सुअल्स में हेट्रोसेक्सुअल पुरुषों की तुलना में दिल संबंधी रोगों का खतरा ज्यादा होता है। शोधकर्ताओं के अनुसार, पुरुषों में सेक्सुअल ओरिएंटेशन का दिल के रोगों के जोखिम पर असर के बारे में बहुत कम जानकारी है। इस तथ्य के बावजूद गे या बाइसेक्सुअल पुरुषों में परिवर्तनीय कारकों जैसे तंबाकू सेवन व खराब मानसिक स्वास्थ्य के आधार पर दिल संबंधी रोगों का जोखिम ज्यादा होता है।
न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय के बिली कासेरेस ने कहा, "हमारे निष्कर्षो से पुरुषों के दिल संबंधी स्वास्थ्य पर सेक्सुअल ओरिएंटेशन का असर साफ दिखता है और यह चिकित्सकों व सार्वजनिक स्वास्थ्य चिकित्सकों को बाइसेक्सुअल पुरुषों में दिल के रोगों के जोखिम को कम करने व रोकथाम के लिए उनकी जांच करने की सलाह देता है।"
इस शोध का प्रकाशन पत्रिका 'एलजीबीटी हेल्थ' में किया गया है। इसमें शोधकर्ताओं ने दिल के रोगों व इनकी जांच के लिए परिवर्तनीय जोखिम कारकों में अंतर का परीक्षण किया है। इसमें विभिन्न सेक्सुअल ओरिएंटेशन वाले 7,731 पुरुषों का परीक्षण किया गया, जिनकी आयु 20 से 59 वर्ष के बीच रही है।
स्रोत: IANS Hindi.
चित्रस्रोत: Shutterstock.