
Also Read
सही मात्रा में नमक का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं।
बर्ड फ्लू (Bird Flu) के चलते लोग चिकन और अंडा खाने से डर रहे हैं। ऐसे में भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के बाद अब विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी पके हुए चिकन और अंडे के सेवन से कोई खतरा न होने की बात कही है। दरअसल, भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने अपनी गाइडलाइन में कहा है कि अगर पोल्ट्री उत्पादों को अच्छी तरह से पकाया जाए तो उनके अंदर मौजूद बर्डफ्लू के वायरस (H5N1) निष्क्रिय हो जाते हैं। ऐसे में यदि इंसान इन्हें खाता है तो उन्हें बर्ड फ्लू का कोई खतरा नहीं रहता। देश में बर्ड फ्लू के डर को देखते हुए भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने खाद्य व्यवसाय संचालकों (एफबीओ) और उपभोक्ताओं में जागरूकता पैदा करने के लिए बर्ड फ्लू महामारी के दौरान पोल्ट्री मांस और अंडों की सुरक्षित हैंडलिंग, प्रसंस्करण और खपत पर एक मार्गदर्शन दस्तावेज जारी किया है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का कहना है अच्छी तरह से पकाकर पोल्ट्री मांस और अंडों का सेवन किया जा सकता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि अंडा या मांस अधपका न हो। साथ ही संक्रमण से बचने के लिए संक्रमित क्षेत्रों में पक्षियों के साथ सीधे संपर्क से बचें। अगर आप पक्षियों के बीच में रहते हैं तो कुछ समय में लिए दूरी बनाएं साथ ही नंगे हाथों से मृत पक्षियों को छूने से बचें। इसके अलावा कच्चे मांस से सीधा संपर्क न करें, कच्चा मांस खाने से बचें, कच्चे चिकन को छूते समय मास्क और दस्ताने का इस्तेमाल करें, हाथ बार-बार धोएं, आसपास की साफ-सफाई बनाए रखें। इस बातों को ध्यान में रखकर इसांन संक्रमण (H5N1) के संपर्क में आने से खुद को बचा सकता है।
कुछ लोग ऐसे भी हैं जो तमाम गाइडलाइन आने के बावजूद चिकन और अंडा खाने से परहेज कर रहे हैं। उन्हें डर है कि कहीं वे वायरस की चपेट में न आ जाए। हालांकि इस तरह का डर होना लाजमी है लेकिन यह भी सच है कि पका हुआ चिकन और अंडा खाना सुरक्षित है। यदि आप चिकन न खा पाने की वजह से प्रोटीन के अन्य स्त्रोत ढूंढ रहे हैं तो आज हम आपको 5 ऐसी चीजें बता रहे हैं जिनमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है।