Bird Flu: उत्‍तर प्रदेश सरकार ने हटाया पोल्‍ट्री उत्‍पादों से बैन, चिकन-अंडे पर अब नहीं होगी रोक

केंद्र की एडवायजरी के बाद योगी आदित्‍यनाथ की सरकार (Yogi Adityanath Government) ने अन्य राज्यों से पोल्ट्री इंपोर्ट पर प्रतिबंध हटा दिया है।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : January 19, 2021 1:46 PM IST

बर्ड फ्लू (Bird Flu) के मध्‍यनजर उत्‍तर प्रदेश सरकार ने पोल्‍ट्री उत्‍पादों पर प्रतिबंध (UP Govt Lifts Ban On Import Of Poultry) लगा दिया था। लेकिन केंद्र की एडवायजरी के बाद योगी आदित्‍यनाथ की सरकार (Yogi Adityanath Government) ने अन्य राज्यों से पोल्ट्री इंपोर्ट पर प्रतिबंध हटा दिया है। यह फैसला पोल्ट्री व्यापारियों के हित में है और उनकी दिनचर्या चलाने में मदद करेगा। खबर है कि योगी सरकार ने केंद्र की एडवायजरी का पालन कर प्रतिबंधों को हटाने का आदेश दिया है।

इससे पहले उत्‍तर प्रदेश सरकार ने 10 जनवरी को एक सर्कुलर जारी कर कहा था कि पूरा राज्‍य ‘कंट्रोलड जोन’ में है, जिसके तहत 24 जनवरी तक सभी प्रकार के पक्षियों के आयात पर रोक लगा दी गई है जिसमें पोल्ट्री इंपोर्ट (Import Of Poultry) भी शामिल हैं। बता दें कि केंद्र और संबंधी विभाग ने कहा था कि यदि पोल्‍ट्री उत्‍पादों को अच्‍छी तरह से पकाया जाए तो खतरे की बात नहीं है। ऐसी स्थिति में बर्ड फ्लू का इंसानों में फैलने का कोई प्रमाण नहीं है। वहीं, राज्‍य के मुख्य सचिव पशुपालन, भुवनेश कुमार ने कहा कि केंद्र की एडवायजरी का राज्‍य में पालन करने के आदेश के बाद ही सभी प्रतिबंधों को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया है।

ये थी केंद्र सरकार की एडवायजरी

बर्ड फ्लू के मामले सामने आते ही यह अफवाह उड़ी की चिकन, मटन या अंडा खाने से इंसानों को भी बर्ड फ्लू हो सकता है। ऐसे में सरकार और संबंधित अधिकारियों ने पोल्ट्री उत्पादों का सेवन करने वालों के डर को दूर करते हुए कहा है कि यदि चिकन या अंडे को अच्छी तरह से पकाकर खाया जाए तो संक्रमण का कोई खतरा नहीं है। क्योंकि यह वायरस उच्च तापमान में नहीं रह पाता है। साथ ही केंद्र सरकार ने उन राज्‍यों को अपने फैसले पर पुन: विचार करने को कहा था जिन्‍होंने पक्षियों से इन्फ्लुएंजा वायरस के इंसानों में फैलने के डर को लेकर पोल्‍ट्री उत्‍पादों को पूरी तरह से बैन कर दिया था। केंद्र ने कहा था कि मंडी या पोल्ट्री उत्पादों को बैन करने का कोई फायदा नहीं है। क्योंकि वहां से संक्रमण फैलने की संभावना बहुत कम है। इसके साथ ही केंद्र ने राज्यों को निर्देश दिया कि वे पर्याप्त संचालन के लिए पीपीई किट और सहायक उपकरण का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखें।

राजधानी में भी है पोल्‍ट्री पर प्रतिबंध

बर्ड फ्लू के कहर को देखते हुए राजधानी दिल्ली में भी चिकन, अंडे और पोल्‍ट्री मीट पर पूरी तरह से बैन लगाा है। दिल्‍ली के तीनों नगर निगमों (Delhi Municipal Corporations) ने अपने-अपने क्षेत्रों में चिकन की बिक्री पर प्रतिबंध (Chicken Banned In Delhi) लगाकर होटल और रेस्तरां को अंडा आधारित व्यंजन या पोल्ट्री मांस परोसने के खिलाफ चेतावनी भी दी है। दिल्ली के अलावा भी कई राज्यों में पोल्ट्री उत्पादों पर बैन है।