Bird Flu: पर्यटकों को फिलहाल नहीं मिलेगी लाल किले में एंट्री, अगले आदेश तक बंद रहेगा Red Fort

बर्ड फ्लू के कारण और 26 जनवरी को लाल किले (Red Fort) में हुई हिंसा के बाद काफी नुकसान हुआ है। जिसके चलते इसे पर्यटकों और आम नागरिकों के लिए परिसर को फिलहाल बंद किया गया है।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : February 2, 2021 4:47 PM IST

बर्ड फ्लू (Bird Flu) को आए हुए लगभग 2 महीने होने वाले हैं लेकिन इसका कहर अभी भी बरकरार है। बर्ड फ्लू (Bird Flu) के लिए जिम्मेदार H5N1 इन्फ्लूएंजा वायरस ( H5N1 Influenza Virus) इंसानों में न फैले इसके लिए पहले ही सरकार कई चीजें बंद कर चुकी है। अब बर्ड फ्लू (Bird Flu) के कारण आम लोगों की सुरक्षा को देखते हुए और गणतंत्र दिवस (Republic Day) के दिन परिसर में बचे बवाल के कारण लाल किले (Red Fort) को अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला हुआ है। इस लिहाज से कुछ वक्‍त के लिए पर्यटकों को लाल किले (Red Fort) में एंट्री नहीं मिलेगी।

बता दें कि लाल किले (Red Fort) में कुछ वक्‍त पहले ही लगभग 20 कौवे मरे मिले थे। जब इनकी जांच की गई तो रिपोर्ट में कौवों की मौत का कारण बर्ड फ्लू (Bird Flu) ही आया था। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक लाल किले (Red Fort) में अब तक करीब 60 पक्षियों की मौत हो चुकी है। ऐसे में पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर लाल किले को फिलहाल बंद कर दिया गया है। ऐसे में अगले आदेश तक लाल किला (Red Fort) परिसर में पर्यटकों और आम नागरिकों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

lal quila

लाल किला परिसर में कार्यरत एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि, "लाल किला (Red Fort) परिसर में हर दिन मृत पक्षी मिल रहें हैं। वहीं, अब तक करीब 60 पक्षी मृत पाए गए हैं। साथ ही लाल किला परिसर में एनिमल हसबैण्डरी की टीम जांच करने के लिए आई थी। राष्ट्रीय टीम से बातचीत करने के बाद ये निर्णय लिया गया की लाल किले में स्थिति जब तक सामान्य नहीं हो जाती तब तक फिलहाल लाल किला बंद रहेगा।"

26 जनवरी के बाद खुलना था लाल किया

दरअसल, बर्ड फ्लू के कारण लाल किले (Red Fort) को बंद करने का आदेश 19 जनवरी को ही पास हो गया था और 26 जनवरी के बाद लाल किला (Red Fort) खुलना था। लेकिन बर्ड फ्लू के कहर और किसान आंदोलन (Farmers' Protest) के कारण गणतंत्र दिवस (Republic Day) के दिन लाल किले में मचे उत्पात के कारण परिसर अगले आदेश तक बंद रहेगा। बताया जा रहा है कि 26 जनवरी को लाल किले (Red Fort) में हुई हिंसा के बाद काफी नुकसान हुआ है। जिसके चलते इसे पर्यटकों और आम नागरिकों के लिए परिसर को फिलहाल बंद किया गया है।

(Inputs from- IANS)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source