Bird Flu In Human: इंसान में बर्ड फ्लू फैलने का पहला केस आया सामने, WHO को किया अलर्ट

रूस से H5N8 एवियनव फ्लू के इंसान में फैलने का पहला मामला सामने आया है। रूसी स्वास्थ्य अधिकारी का कहना है कि बर्ड फ्लू (H5N8) का संक्रमण मानव तक पहुंचने की सूचना विश्व स्वास्थ्य संगठन को दे दी गई है। बता दें कि साउथ रूस के एक पोल्‍ट्री प्‍लांट में 7 वर्कर्स में H5N8 स्‍ट्रेन की पुष्टि हुई है।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : February 21, 2021 12:34 PM IST

H5N8 Avian Flu: कई महीनों से काल की तरह मंडरा रहा बर्ड फ्लू अब और भी ज्‍यादा खतरनाक और सोचनीय हो गया है। अब तक तमाम डॉक्‍टर्स, एक्‍सपर्ट और रिसर्च यह दावा कर रही थी कि बर्ड फ्लू वायरस इंसान में नहीं फैल सकता है। लेकिन ये दावा तब झूठा साबित हो गया जब रूस से एवियनव फ्लू के H5N8 स्‍ट्रेन के इंसान में फैलने का मामला सामने आया है। बता दें कि ये दुनिया का ऐसा पहला केस है जब बर्ड फ्लू से कोई इंसान संक्रमित पाया गया है। इस खबर के बाद से विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन को अलर्ट कर दिया गया है। रूसी स्वास्थ्य अधिकारी का कहना है कि बर्ड फ्लू (H5N8) का संक्रमण मानव तक पहुंचने की सूचना विश्व स्वास्थ्य संगठन को दे दी गई है।

इंसान में इस वायरस के संक्रमण होने की पुष्टि की घोषणा शनिवार को रूसी सैनिटरी अधिकारी ने की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, देश के कंज्यूमर राइट्स एंड हयूमन वेल-बीइंग वॉचडॉग रोपोट्रेबनादजोर के प्रमुख अन्ना पोपोवा ने बताया कि दक्षिण रूस में एक पोल्ट्री फार्म के 7 कर्मचारियों में बर्ड फ्लू वायरस के जेनेटिक मटैरियल को वैज्ञानिकों ने अलग कर लिया था। साथ ही मनुष्यों और जानवरों की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी उपाय तुरंत कर लिए गए थे, लिहाजा संक्रमण आगे नहीं फैल पाया। हालांकि पोपोवा ने कहा कि ये सभी 7 लोग संक्रमित थे और उनमें हल्के लक्षण थे। अब वे अच्छा महसूस कर रहे हैं।

bird flu

H5N8 स्ट्रेन क्या है? (What is the H5N8 strain?)

स्ट्रेन इन्फ्लूएंजा ए वायरस का एक उपप्रकार है जो जंगली पक्षियों और मुर्गी में फ्लू जैसे लक्षण पैदा करता है। ये वायरस पक्षियों के लिए खतरनाक होता है लेकिन इसांनों को इससे कम खतरा होता हे। कुछ समय पहले ये वायरस राजस्‍थान और मध्‍य प्रदेश में कौवों में पाया गया था। लेकिन अभी तक इस वायरस से किसी इंसान के संक्रमित होने की खबर नहीं है। ऐसे में रूस से आई खबर ने हर किसी को चौंका दिया है।

रूस के अलावा और कहां पाया गया है H5N8 स्‍ट्रेन?

अब तक H5N8 स्‍ट्रेन रूस के अलावा यूरोप, चीन, मिडिल ईस्‍ट और नॉर्थ अफ्रिका में पाया गया है। हालांकि अब तक इसकी पुष्टि सिर्फ पोल्‍ट्री फॉर्म में ही हुई है। भारत के भी कई राज्‍यों में एवियन फ्लू वायरस फैला था, लेकिन अभी तक हमारे देश से इसके किसी इसांन में फैलने की खबर नहीं आई है। विशेषज्ञों के अनुसार, H5N1 (एवियन इन्फ्लूएंजा का एक दूसरा स्‍ट्रेन) और H5N8 दोनों में रोग पैदा करने की क्षमता है, लेकिन वे मनुष्यों को बहुत प्रभावी ढंग से संक्रमित नहीं करते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.