Bird Flu Panic: बर्ड फ्लू की महाराष्ट्र में दस्तक! देश में बढ़ाई गई चौकसी, फिलहाल अंडे, चिकन पर कोई प्रतिबंध नहीं

खबर है कि परभणी जिले के मुरुम्बा गांव में संक्रमण के कारण 800 से अधिक मुर्गियों की मौत की पुष्टि होने के बाद बर्ड फ्लू महाराष्ट्र (Bird flu in Maharashtra) में भी प्रवेश कर गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : January 11, 2021 2:38 PM IST

Bird flu in Maharashtra: भारत के कई राज्यों में बर्ड फ्लू (Bird flu in India) की पुष्टि होने के बाद अब महाराष्ट्र में भी बर्ड फ्लू (Bird flu in Maharashtra) ने दस्तक दे दी है। खबर है कि परभणी जिले के मुरुम्बा गांव में संक्रमण के कारण 800 से अधिक मुर्गियों की मौत की पुष्टि होने के बाद बर्ड फ्लू महाराष्ट्र में भी प्रवेश कर गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी पवन खांडगे ने कहा कि शुक्रवार को मृत पाए गए मुर्गे के रक्त के नमूने को यहां सरकार के वेटरिनरी कॉलेज में भेजा गया था और बाद में रिपोर्ट में संक्रमण (avian influenza) की बात सामने आई। खांडगे ने बताया, "संबंधित जिला अधिकारी एक सर्वेक्षण के लिए प्रभावित गांव का दौरा कर रहे हैं और बाद में कलेक्टर दीपक एम. मुगलिकर ने एक कन्टेनमेंट जोन और अन्य उपयुक्त सावधानियों की घोषणा करने का निर्णय लेंगे।"

पॉल्ट्री मार्केट में जैव सुरक्षा को मजबूत करने का निर्देश

राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने पशुओं और मनुष्यों दोनों के लिए नए खतरे से उत्पन्न स्थिति का आकलन करने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक की। हालांकि, पशुपालन मंत्री सुनील केदार ने अफवाहों के विपरीत कहा कि अब तक अंडे या चिकन जैसे पोल्ट्री उत्पादों की बिक्री पर कोई प्रतिबंध नहीं है और राज्य सरकार हाई अलर्ट की स्थिति में है। बर्ड फ्लू के आतंक (Bird flu alert in india) के बीच केंद्र सरकार ने देश भर के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (Bird flu panic in India) को जल निकायों, लाइव बर्ड मार्केट, चिड़ियाघरों और पॉल्ट्री फार्मों के आसपास निगरानी बढ़ाने के साथ-साथ पॉल्ट्री मार्केट में जैव सुरक्षा को मजबूत करने का निर्देश दिया है। मछली पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने रविवार को एक बयान में कहा कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने और एवियन इन्फ्लूएंजा या बर्ड फ्लू पर गलत सूचना के प्रसार को रोकने के लिए कहा गया है।

देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू ने पसारा पैर

इस बयान में आगे कहा गया है कि सभी राज्यों सहित केंद्रशासित प्रदेशों से पशुओं-पक्षियों के शवों का उचित निपटान सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है। मंत्रालय ने आगे कहा कि हरियाणा के पंचकूला जिले के दो पॉल्ट्री फर्मों से लिए गए नमूनों में एवियन इन्फ्लुएंजा (avian influenza in hindi) की पुष्टि के बाद त्वरित प्रतिक्रिया की नौ टीमों को तैनात कर दोनों ही स्थानों पर चीजों को नियंत्रण में लाने का काम शुरू कर दिया है। इसके साथ ही गुजरात के सूरत जिले के अलावा राजस्थान के सिरोही में भी कौवों/जंगली पक्षियों के नमूनों में भी एवियन इन्फ्लुएंजा (एच5) के होने की पुष्टि हुई थी। इधर, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से भी 86 कौवों और दो 2 एगरेट के असामान्य तरीके से मौत होने की सूचना मिली थी।

प्रभावित राज्यों में एडवाइजरी जारी

मंत्रालय ने बताया कि हिमाचल के नाहन, बिलासुपर और मंडी से भी जंगली पक्षियों के असामान्य रूप से मरने की खबरें मिली है और इनके नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशालाओं में भेजा गया है। तब से प्रभावित राज्यों में एडवाइजरी जारी कर दी गई है, ताकि एवियन रोग को फैलने से रोका जा सके। अब तक केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, गुजरात और उत्तर प्रदेश से इस बीमारी की पुष्टि हो चुकी है।

Bird Flu In Delhi : दिल्ली में अचानक तेजी से बढ़ने लगे बर्ड फ्लू के मामले, 8 नमूने निकले पॉजिटिव

स्रोत: (IANS Hindi)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source