Bird Flu Outbreak: एवियन फ्लू के दौरान कितना सुरक्षित है चिकन, मटन और अंडो का सेवन? पढ़ें पूरी जानकारी

जो लोग नहीं जानते हैं कि आखिर बर्ड फ्लू (Bird Flu) होता क्‍या है तो उन्‍हें बता दें कि यह एक तरह की वायरल बीमारी है जो H5N1 वायरस के कारण होती है। बीमार मुर्गे का चिकन और उसके अंडे व मटन का सेवन कर इंसान भी इस जानलेवा वायरस से संक्रमित हो सकता है।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : January 5, 2021 6:31 PM IST

कोरोना वायरस के बाद एक नए प्रकोप ने हमारे देश में दस्‍तक दे दी है जिसका नाम है बर्ड फ्लू (Bird Flu Outbreak). मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, झारखंड और केरल से आए बर्ड फ्लू के मामलों को देख सरकार ने वहां अलर्ट जारी कर दिया है। जो लोग नहीं जानते हैं कि आखिर बर्ड फ्लू (Bird Flu) होता क्‍या है तो उन्‍हें बता दें कि यह एक तरह की वायरल बीमारी है जो एवियन इन्फ्लूएंजा (H5N1 Virus) के कारण होती है। बीमार मुर्गे का चिकन और उसके अंडे व मटन का सेवन कर इंसान भी इस जानलेवा वायरस से संक्रमित हो सकता है। यही कारण है कि बर्ड फ्लू के मामलों को देखते हुए कई राज्‍यों में फिलहाल नॉनवेज पर बैन लग गया है। लेकिन क्‍या वाकई चिकन, मटन और अंडों के सेवन से कोई व्‍यक्ति बर्ड फ्लू का शिकार हो सकता है? आइए जानते हैं क्‍या है इसका जवाब।

bird flu bird flu

बर्ड फ्लू के दौरान कितना सुरक्षित है चिकन, मटन और अंडो का सेवन?

WHO की 2005 की एक रिपोर्ट के अनुसार अगर चिकन या किसी अन्‍य मांस को अच्‍छी तरह से पकाकर सेवन किया जाए तो वह पूरी तरह से सुरक्षित होता है। लेकिन अगर कोई पक्षी संक्रमण का शिकार हो चुका है और इंसान उसका मांस या चिकन खा रहा है तो उसके भी संक्रमित होने का खतरा रहता है। अगर आप चाहते हैं कि आप H5N1 वायरस की चपेट में न आएं तो मांस को 165 एफ (74 सी) के आंतरिक तापमान पर ठीक से पकाएं। इसके अलावा, वो लोग भी H5N1 वायरस यानि कि बर्ड फ्लू का शिकार हो सकते हैं जो चिकन शॉप में काम करते हैं या इससे संबंधित किसी चीज में शामिल रहते हैं। ऐसे में लोगों को अतिरिक्त सतर्क रहने की जरूरत है।

क्‍या है निष्‍कर्ष?

निष्‍कर्ष यही निकलता है कि बर्ड फ्लू के दौरान भी चिकन और अंडे का सेवन किया जा सकता है लेकिन जरूरी यह है कि उसे अच्‍छी तरह से पकाया गया हो। हालांकि फिर भी बर्ड फ्लू के दौरान जितना संभव हो मांस और अंडो आदि से दूर ही रहें।