
Also Read
Bird Flu Outbreak: महाराष्ट्र, दिल्ली सहित देश के 10 राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि, एवियन इन्फ्लूएंजा से बचाव से लेकर अंडे-चिकन खाते समय बरतें ये सावधानी।
Bird Flu Outbreak in India: केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने सोमवार को जानकारी दी कि देश के 10 राज्यों में एवियन इन्फ्लूएंजा (Avian Influenza in 10 States) यानी बर्ड फ्लू (Bird Flu in India) की पुष्टि हो चुकी है। देश के विभिन्न हिस्सों में पक्षियों के मरने की ताजा खबरों के बीच केंद्र सरकार ने इस संबंध में जानकारी दी है। राजस्थान के टोंक, करौली और भीलवाड़ा जिलों में कौवे और अन्य पक्षियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इसके अलावा, गुजरात के वलसाड, वड़ोदरा और सूरत जिलों में भी पक्षियों की मौत की पुष्टि की गई है। वहीं, उत्तराखंड के कोटद्वार और देहरादून जिलों में कौवों की मौत की पुष्टि की गई है। महाराष्ट्र (Bird flu in Maharashtra) और दिल्ली (Bird flu in Delhi) समेत 10 राज्यों में बर्ड फ्लू (Bird Flu) की पुष्टि हुई है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि नई दिल्ली और संजय झील क्षेत्रों में दिल्ली में कौवे और बतखों की मौत हुई है। इसके अलावा महाराष्ट्र के परभानी जिले में और मुंबई, ठाणे, दापोली और बीड में भी एवियन इन्फ्लूएंजा (Avian Influenza) के प्रकोप की पुष्टि हुई है।
राज्यों से लोगों में जागरूकता पैदा करने और गलत सूचना के प्रसार से बचने का अनुरोध किया गया है। इसके साथ ही राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों से अनुरोध किया गया है कि वे जल निकायों, लाइव बर्ड मार्केट्स, चिड़ियाघरों, पोल्ट्री फार्मों आदि के आसपास निगरानी बढ़ाने के साथ-साथ शवों के उचित निपटान और पोल्ट्री फार्मो में जैव-सुरक्षा को मजबूत करें। इसके अलावा राज्यों से कहा गया है कि वे पर्याप्त संचालन के लिए पीपीई किट और सहायक उपकरण का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखें। राज्य के पशुपालन विभागों से कहा गया है कि वे रोग की स्थिति के बारे में सतर्कता के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ प्रभावी संचार और समन्वय सुनिश्चित करें और नागरिकों में बीमारी (Bird Flu Outbreak in India) पहुंचने जैसी किसी भी संभावना से पार पाया जाए।
दिल्ली में बर्ड फ्लू की पुष्टि (Bird flu in Delhi) हो चुकी है। राजधानी के कई इलाकों में बर्ड फ्लू के कारण पक्षियों की मौत हुई है। दिल्ली के संजय लेक से बतखों के नमूनों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। इसके बाद दिल्ली में अन्य राज्यों से आने वाले प्रोसेस्ड चिकन और लाइव स्टॉक पर भी रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही दिल्ली की मुर्गा मंडी भी बंद रहेगी। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, "संजय लेक से बतखों के नमूनों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। इसके कारण उस क्षेत्र को अच्छी तरह सैनिटाइज किया जा रहा है। अगर वहां बतखों के पंख फैले हों या उनका कुछ अन्य पदार्थ गिरा हो तो उससे संक्रमण न हो, इसके लिए पूरी सफाई कराई जा रही है। पिछले दिनों जालंधर भेजे गए 100 सैम्पल के नतीजों का इंतजार है, लेकिन दिल्ली में बर्ड फ्लू से घबराने की कोई बात नहीं है। पशुपालन इकाई, विकास विभाग के अधिकारियों को राज्य भर में सघन अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।"
उपमुख्यमंत्री ने कहा, "एहतियात के तौर पर लाइव स्टॉक, मुर्गा इत्यादि बाहर से लाने पर दस दिन की रोक लगाई गई है। साथ ही, पैकेज्ड चिकन या प्रोसेस्ड चिकन को भी बाहर से लाकर दिल्ली में बेचने पर रोक है। ऐसा इसलिए है ताकि एक राज्य से दूसरे राज्य में संक्रमण रोका जा सके, लेकिन बर्ड फ्लू से घबराने की कोई जरूरत नहीं है। यह एक सामान्य इन्फ्लूएंजा है।" दिल्ली सरकार के मुताबिक, पक्षी से मनुष्य में इसके फैलने की बात अब तक सामने नहीं आई है। जो लोग चिकन खाते हैं, उन्हें भी घबराने की जरूरत नहीं है। पूरी तरह पके हुए चिकन या उबले और पकाए हुए अंडे से संक्रमण का खतरा नहीं है।
पक्षियों के सीधे संपर्क में आने से बचना जरूरी है।
किसी भी पॉल्ट्री फॉर्म में ना जाएं और जो लोग इन जगहों पर काम करते हैं, उनसे भी दूर रहें।
जिन इलाकों में सबसे ज्यादा बर्ड फ्लू के मामले सामने आए हैं, वहां ना जाएं।
पक्षियों के मल, लार, मुंह, आंख के स्राव को छूने से बचें, इससे इंसानों में संक्रमण फैल सकता है।
आपके घर में कोई पालतू पक्षी है, तो उसके और पिंजरे की साफ-सफाई का ध्यान रखें।
किसी भी पक्षी को नंग हाथों से ना पकड़ें।
हाथों की साफ-सफाई का ख्याल रखें।
कच्चे मांस को अच्छी तरह से साफ करें।
100 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर चिकन पकाकर खाएं।
अधपका चिकन या अंडे का सेवन भूलकर भी ना करें।
कुकिंग टेंपरेचर में एवियन इंफ्लूएंजा वायरस नष्ट हो जाता है।
यदि आप कच्चा चिकन या अंडा लाते हैं, तो उसे दूसरे खाने-पीने के सामानों से अलग रखें।
इन दिनों पूरी तरह से उबला अंडा ही खाएं, हाफ बॉइल व हाफ फ्राइड खाने से बचें।
कमजोर, दुबला-पतला या शरीर पर कोई अन्य समस्या दिखे, तो उस मुर्गे को ना खरीदें।
इनपुट: (IANS Hindi)