UP के इस शहर में बर्ड फ्लू से मचा हड़कंप,15 हजार मुर्गियों की मौत के बाद अलर्ट जारी, 10 किमी क्षेत्र में NO एंट्री घोषित

उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू का खतरा एक बार फिर बढ़ता हुआ दिखायी दे रहा है। यहां एक पोल्ट्री फार्म में 15 हजार से अधिक मुर्गियों की मौत हो जाने से इलाके में हडकंप मचा हुआ है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 12, 2025 3:39 PM IST

Bird flu in Uttar Pradesh- उत्तर प्रदेश के रामपुर में बर्ड फ्लू (Bird flu in Rampur) की वजह से हडकंप मचा हुआ है। जिले के सीहोर गांव में स्थित एक पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों की मौत बर्ड फ्लू फैलने की पुष्टि की गयी है। मिली जानकारी के अनुसार अब तक सीहोर के पोल्ट्री फार्म (Bird flu in Sehore poultry farm) में तकरीबन 15 हजार से अधिक मुर्गियों की मौत हो चुकी है और इन्हीं मुर्गियों से बर्ड फ्लू का प्रसार हो रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक रामनगर को एसडीएम अरुण कुमार और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (CVO) डॉ. वेदपाल सिंह ने इस बात की जानकारी दी कि भोपाल की लैब में किए गए टेस्ट के बाद रविवार शाम को जो रिपोर्ट आयी है उसमें बर्ड फ्लू की पुष्टि की गयी है।

पोल्ट्री फार्म हुआ सील, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन की तरफ से पोल्ट्री फार्म को सील करवा दिया है। वहीं, बर्ड फ्लू को फैलने से रोकने के लिए  एहतियातन जिले में अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही कुछ विशेष निर्देश भी जारी किए गए हैं, जो इस प्रकार हैं-

  1. जिला प्रशासन ने पोल्ट्री फार्म और आसपास के 10 किलोमीटर के क्षेत्र को सर्विलांस जोन घोषित कर दिया है।
  2. इन इलाकों में विशेष निगरानी की लिए टीमें बनायी गयी हैं और उन्हें तैनात कर दिया गया है।
  3. मृत मुर्गियों को सुरक्षित तरीके से नष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।
  4. पोल्ट्री फार्म्स को पूरी तरह सैनिटाइज करने के लिए भी निर्देश दे दिए गए हैं।
  5.  अंडों, चिकन और अन्य पोल्ट्री प्रॉडक्ट्स की विक्री पर भी कुछ समय के लिए पाबंदी लगा दी गयी है।

इसके साथ ही प्रशासन की तरह से लोगों से अपील की गयी है कि वे मरे हुए पंक्षियों से दूर रहें और साफ-सफाई का ध्यान रखें। बर्ड फ्लू के खतरे को ध्यान में रखते हुए बरेली शहर में भी प्रशासन अलर्ट पर है। शहर में बाहरी वाहनों और लोगों के आने-जाने पर पाबंदी लगा दी गयी है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source