Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
बर्ड फ्लू (Bird Flu Outbreak) की 7 राज्यों में पुष्टि होने के बाद अब दिल्ली, उत्तराखंड और महाराष्ट्र भी एवियन इन्फ्लूएंजा की चपेट में आ चुके हैं। वर्तमान में कुल 10 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशो में बर्ड फ्लू के मामले आ चुके हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narenda Modi) ने इन सभी राज्यों को अलर्ट पर रहने को कहा है। उनका कहना है कि यदि सावधानी बरती जाए तो बर्ड फ्लू को बढ़ने से और इंसानों में फैलने से रोका जा सकता है। हालांकि सरकार और संबंधित विभाग का कहना है कि अभी तक इस वायरस के इसांन में फैलने की खबर नहीं आई है और न ही इसका कोई साइंटिफिक कारण नजर आ रहा है।
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने उन सभी राज्य सरकारों को सतर्क रहने को कहा है जहां भी एवियन इन्फ्लूएंजा के मामले आए हैं। इसके साथ ही उन्होंने जल निकायों, चिड़ियाघरों और पोल्ट्री फार्म जैसे स्थानों के पास निरंतर सतर्कता सुनिश्चित करने के लिए भी कहा है। प्रधानमंत्री ने आशा जताई है कि वन, स्वास्थ्य और पशुपालन विभागों के बीच उचित समन्वय के माध्यम से हम जल्द ही इस चुनौती को पार करने में सक्षम होंगे।
बर्ड फ्लू के मामले सामने आते ही यह अफवाह उड़ी की चिकन, मटन या अंडा खाने से इंसानों को भी बर्ड फ्लू हो सकता है। जबकि अधिकारियों ने पोल्ट्री उत्पादों का सेवन करने वालों के डर को दूर करते हुए कहा है कि यदि चिकन या अंडे को अच्छी तरह से पकाकर खाया जाए तो संक्रमण का कोई खतरा नहीं है। क्योंकि यह वायरस उच्च तापमान में नहीं रह पाता है।
बर्ड फ्लू की खबर के बाद से ही कई राज्य सरकारों ने पोल्ट्री उत्पादों की बिक्री पर तुरंत बैन लगा दिया था। ऐसे में केंद्र सरकार का राज्यों से कहना है कि मंडी या पोल्ट्री उत्पादों को बैन करने का कोई फायदा नहीं है। क्योंकि वहां से संक्रमण फैलने की संभावना बहुत कम है। इसके साथ ही केंद्र ने राज्यों को निर्देश दिया कि वे पर्याप्त संचालन के लिए पीपीई किट और सहायक उपकरण का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखें।
पशुपालन और डेयरी मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि अभी तक ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं आई है जिसमें यह कहा गया हो कि एवियन इन्फ्लूएंजा इंसानों में भी फैल सकता है। इसलिए इंसानों को इससे डरने की आवश्यता नहीं है। हालांकि सतर्क रहने की जरूरत है।