Bird Flu in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के 19 जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि, 'कड़कनाथ' मुर्गे पर भी बर्ड फ्लू का साया, प्रशासन ने अपनाएं ये सुरक्षा उपाय

प्रशासन द्वारा स्थानीय कड़कनाथ में भी बर्ड फ्लू संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके चलते संक्रमित क्षेत्र में आगामी 3 माह तक के लिए कुक्कुट के व्यापार और परिवहन पर रोक लगाई गई है। यहां के दो हजार चूजों का ऑर्डर तो क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने दिया था। (Bird Flu in Madhya Pradesh)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 13, 2021 3:09 PM IST

Bird Flu in Madhya Pradesh: बर्ड फ्लू संक्रमण मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में तेज़ी से फैल रहा है। यहां तक कि राज्य के  झाबुआ जिले और आसपास के क्षेत्रों में मिलने वालाे कड़कनाथ मुर्गे (Kadaknath)  पर भी बर्ड फ्लू का साया मंडराने लगा है। प्रशासन द्वारा स्थानीय कड़कनाथ में भी बर्ड फ्लू संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके चलते संक्रमित क्षेत्र में आगामी 3 माह तक के लिए कुक्कुट के व्यापार और परिवहन पर रोक लगाई गई है। यहां के दो हजार चूजों का ऑर्डर तो क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने दिया था। (Bird Flu in Madhya Pradesh)

समाचार एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, आधिकारिक स्तर पर जानकारी दी गयी है कि,  झाबुआ जिले के ग्राम रूंडीपाड़ा में कड़कनाथ मुर्गी में एच5एन1 वायरस मिला है। झाबुआ कलेक्टर रोहित सिंह को भारत सरकार के बर्ड फ्लू एक्शन प्लान 2021 के अनुसार निस्तारण, चारा-दाना, अंडे आदि को नष्ट और प्रभावित स्थल को सेनिटाइज और डिसइन्फेक्ट करने के निर्देश दिये गये हैं। प्रभावित स्थल से एक किलोमीटर की परिधि को संक्रमित क्षेत्र मानते हुए सभी प्रकार के कुक्कुट की कलिंग (नष्ट) की जायेगी।

बर्ड फ्लू से एहतियात के लिए 3 महीनों के लिए पोल्ट्री बंद

वहीं एक से नौ किलोमीटर की परिधि को सर्विलांस जोन मानते हुए सेम्पल कलेक्शन किया जायेगा। संक्रमित क्षेत्र में अगले तीन माह तक कुक्कुट और कुक्कुट उत्पाद की रिस्टॉकिंग और कुक्कुट परिवहन पर प्रतिबंध रहेगा। झाबुआ जिले के कुक्कुट बाजार और पोल्ट्री फार्मों को संक्रमण रहित किया जायेगा।

कुक्कुट सामग्री को नष्ट करने की योजना

सूत्रों का कहना है कि झाबुआ के थांदला क्षेत्र के रूंपीपाड़ा स्थिति विनेाद के फार्म हाउस में मृत कड़कनाथ के शव के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे, उसकी रिपोर्ट आ गई है। यह वह फार्म है जिससे दो हजार चूजे का आर्डर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने दिया था। मौसम के ठीक हेाने पर इन चूजों को महेंद्र सिंह धोनी के रांची स्थित फार्म पर भेजा जाना था।

बताया गया है कि रूंडीपाड़ा के फार्म में अब तक बड़ी संख्या में कुक्कुट सामग्री को नष्ट कर दफनाया जाएगा। इसकी झाबुआ प्रशासन और पशुपालन विभाग ने तैयारी शुरु कर दी है। इसके लिए गड्ढा किया जाएगा, कुक्कुट सामग्री को दफनाने के बाद चूना डालकर कांटे बिछाए जाएंगे।

(स्रोत--आईएएनएस,एसएनपी-एसकेपी)