Bird Flu Update in India: देश के 7 राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि, कुछ को जांच रिपोर्ट का है इंतजार, दिल्ली के गाजीपुर मुर्गा मार्केट को 10 दिन के लिए किया गया बंद

Bird Flu Update in India: देश के 7 राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। कुछ राज्यों जैसे दिल्ली में भी कई पक्षियों के मरने के बाद सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट का अभी इंतजार है। फिलहाल, एहतियात के तौर पर दिल्ली के गाजीपुर मुर्गा मार्केट को 10 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : January 9, 2021 9:25 PM IST

Bird Flu in India 2021: देश के सात राज्यों- केरल, राजस्थान, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, गुजरात और उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू (Bird Flu) की पुष्टि हो चुकी है। इसके अलावा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और दिल्ली को पक्षियों की हुई अकाल मृत्यु की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, हरियाणा के पंचकूला जिले की दो मुर्गीपालन कंपनियों से लिए गए नमूनों में आईसीएआर-एनआईएचएसएडी द्वारा एवियन फ्लू (एआई) की पुष्टि के बाद मध्यप्रदेश के शिवपुरी, राजगढ़, शाजापुर, आगर, विदिशा, उत्तर प्रदेश के जूलॉजिकल पार्क, कानपुर और राजस्थान के प्रतापगढ़ व दौसा जिलों में प्रवासी पक्षियों में एवियन फ्लू के मामले दर्ज (Bird Flu Update in India) किए गए हैं।

भारत के 7 राज्यों में फैला बर्ड फ्लू (Bird Flu Update in India)

विभाग ने प्रभावित राज्यों के लिए परामर्श जारी किया है, जिससे बीमारी का प्रसार ((Bird Flu spread) रोका जा सके। अभी तक सात राज्यों केरल, राजस्थान, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, गुजरात और उत्तर प्रदेश में इस बीमारी की पुष्टि हो चुकी (Bird Flu Update in India) है। छत्तीसगढ़ राज्य के बालोद जिले में 8 जनवरी 2021 की रात और 9 जनवरी की सुबह मुर्गियों और जंगली पक्षियों की असामान्य मृत्यु की खबरें आई हैं। राज्य ने आपात स्थिति के लिए आरआरटी दलों का गठन कर दिया है और निर्दिष्ट प्रयोगशाला को नमूने भी भेज दिए गए हैं।

इसके अलावा, संजय झील, दिल्ली से भी बत्तखों की असामान्य मृत्यु की खबरें प्राप्त हुई हैं। परीक्षण के लिए नमूने निर्दिष्ट प्रयोगशाला को भेज दिए गए हैं। महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, दापोली, परभणी और बीड जिलों से एआई की पुष्टि के लिए मृत कौओं के नमूने एनआईएचएसएडी को भेज दिए गए हैं। इस बीच केरल के दो प्रभावित जिलों में पक्षियों को मारने का अभियान पूरा हो गया है और केरल राज्य में पोस्ट ऑपरेशनल सर्विलांस प्रोग्राम से जुड़े दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। केरल, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के प्रभावित इलाकों की निगरानी के उद्देश्य से भ्रमण के लिए केंद्रीय दल नियुक्त कर दिए गए हैं और केरल में महामारी की जांच के लिए केंद्रीय दल पहुंच गए हैं।

बर्ड फ्लू की आशंका से गाजीपुर मुर्गा मार्केट 10 दिन के लिए बंद

बर्ड फ्लू की आशंका के मद्देनजर दिल्ली के गाजीपुर मुर्गा मार्केट को अगले दस दिन के लिए बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही दिल्ली सरकार ने दिल्ली में जीवित पक्षियों के आयात पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। दिल्ली में अभी तक बर्ड फ्लू (Bird flu in Delhi) की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन दिल्ली के कई हिस्सों में बड़ी संख्या में पक्षी मरे हुए पाए गए हैं। दिल्ली में बर्ड फ्लू (Bird flu) की स्थिति पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "एहतियातन शनिवार से जीवित पक्षियों का दिल्ली में आयात बंद कर दिया गया है। शनिवार से ही गाजीपुर मुर्गा मार्केट भी दस दिन के लिए बंद कर दिया गया है। दिल्ली सरकार हर जरूरी कदम उठा रही है। घबराने की या चिंता की कोई बात नहीं। स्थिति पर लगातार नजर है। अभी तक दिल्ली में एक भी कंफर्म्ड केस नहीं पाया गया। हालांकि, दिल्ली सरकार ने 104 अलग-अलग सैंपल जांच के लिए जालंधर स्थित लैब भेजे हैं। मंगलवार तक इन सभी सैंपल के नतीजे आएंगे। इन नतीजों के आधार पर ही दिल्ली सरकार आगे की कार्रवाई करेगी।"

पिछले कुछ दिनों में दिल्ली में कम से कम 35 कौवे मृत पाए जा चुके हैं। उनके नमूने भी परीक्षण के लिए भेजे गए हैं। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को अधिकारियों को प्रमुख पक्षी स्थलों, खासकर पोल्ट्री बाजारों, जल निकायों, चिड़ियाघरों और अन्य संभावित जगहों पर पक्षियों की कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए थे।

Bird Flu in India: पशुपालन आयुक्त ने कहा, बर्ड फ्लू से डरने की जरूरत नहीं, अच्छी तरह से पकाकर खा सकते हैं चिकन, अंडे

बर्ड फ्लू में खाना है अंडा या चिकन तो इस तरह ही खाएं, छू भी नहीं पाएगा फ्लू

स्रोत: (IANS Hindi)